नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

झामुमो के एक-एक कार्यकर्ताओं में बसते हैं दुर्गा सोरेन:विनोद कुमार पांडेय

रांची:झामुमो जिलाध्यक्ष श्री मुश्ताक आलम की अध्यक्षता में दुर्गा सोरेन की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, झामुमो के कद्दावर नेता, झारखण्ड आन्दोलनकारी, जामा से विधायक रहे स्व. दुर्गा सोरेन के पुण्यतिथि पर नामकुम के लोवाडी स्थित दुर्गा सोरेन चौक में उनके आदमकद प्रतिमा पर मुख्य अतिथि पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता एवं झारखण्ड राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद कुमार पांडेय द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि आज दुर्गा सोरेन जी की पुण्यतिथि है। पूरे झारखण्ड में उन्हें याद किया जा रहा है। झामुमो के तमाम कार्यकर्ताओं में दुर्गा सोरेन जी बसते हैं। हम सभी कार्यकर्ता उनके दिखाए हुए रास्ते पर ही चल कर झारखण्ड के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंच पा रहे हैं। उनकी कीर्ति को झारखण्ड युगों – युगों तक याद करता रहेगा।
मौके पर झामुमो राँची जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, केन्द्रीय सदस्य समनुर मंसुरी, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, बीरू तिर्की, जनक नायक, बीरू साहु, कलाम आजाद, संगठन सचिव आदिल इमाम, रामशरण विश्वकर्मा, मन्टु लाला, शांति तिर्की, अनिमा, रमेश साहु, गोपाल पाण्डेय, साहिल यादव, सुनीता लिण्डा, परवेज आलम गुड्डू, विलियम रिचर्ड लकरा, सीमा लकड़ा, किशोर कुजूर, राजा, दिलबर सुरीन आदि शामिल हुए|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button