![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240312-WA0007.jpg)
न्यूजरूम टीम:ईडी”प्रवर्तन निदेशालय”की टीम ने मंगलवार की सुबह एक साथ राँची,बड़कागांव सहित 17 ठिकाने पर मारा छापा,
ईडी की कारवाई से फिर एक बार हड़कंप मच गया है,
ईडी ने मंगलवार की सुबह एक साथ 17 ठीकानों में छापेमारी की है। जिनमें बड़कागांव कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के रांची और हजारीबाग आवास शामिल है। रांची में उनके घर के साथ ही दूसरी जगह भी रेड हुई है। वही बड़गांव सीट से विधायक अंबा प्रसाद और उनके सहयोगी से जुड़े 17 ठिकाने पर एक साथ छापामारी की है। बताते चले बड़कागांव से विधायक अंबा प्रसाद पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू की बेटी है। सूत्रों के अनुसार विधायक और उनके सहयोगी के ठिकानों पर ट्रांसफर, पोस्टिंग, जमीन घोटाला, बालू समेत अन्य मामलों को लेकर कार्रवाई की जारी रही है। वही, बिरसा चौक रांची में हजारीबाग सदर सीओ शशिभूषण सिंह के घर भी ईडी की छापेमारी चल रही है।