नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडधनबाद

अस्पताल के दूसरे तल्ले से गिरी वृद्ध महिला, स्थिति गंभीर

धनबाद : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल में गिना जाने वाला शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का विवादों से गहरा नाता रहा है। ऐसे में आए दिन कुछ ना कुछ घटनाएं घटती रहती है। जो खबरों में सुर्खियां बनती है। अभी एनेस्थेसिया विभागाध्यक्ष का नर्सिंग छात्रा के साथ गलत हरकत के मामले में विवाद थमा भी नहीं था, कि बुधवार की दोपहर अस्पताल के गायनी विभाग की दो-मंजिला बिल्डिंग के छत से एक वृद्ध महिला नीचे गिर पड़ी।जिसके बाद वहां उपस्थित लोगों ने आनन-फानन में उसी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया। जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया। लेकिन महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक महिला को होश नहीं आया है।

वही इस बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला अस्पताल के गायनी विभाग की 2 मंजिला छत पर दिखी थी। जिसके बाद वह उसी छत से सटे खिड़की के प्लास्टिक निर्मित शेड पर उतर गई। जहां से महिला असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ी।

वृद्ध महिला कंक्रीट के बने नालियों के ढक्कन पर गिरी, जिससे महिला के सिर तथा शरीर के अन्य हिस्से में काफी गंभीर चोटें आई हैं। वृद्ध महिला का कोई भी परिजन मौके पर नहीं पहुंच सका है। जिससे महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button