नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

बेड़ो में हाथियों का उत्पात, कई घरों को किया क्षतिग्रस्त

घर में रखे अनाजों को किया चट, कई खेतों के फसलों को रौंद कर किया बर्बाद

रांची:हाथियों के एक झुंड ने बेड़ो के खुखरा गांव के गंझू टोली में रात •ार जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान 16 जंगली हाथियों ने सात घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। और उसमें रखे अनाज को चट कर गए। इस दौरान खेतों में लगी धान व मडुआ की फसल को •ाी नष्ट रौंद दिया। ग्रामीणों ने बताया शुक्रवार को रात्रि लग•ाग 10 बजे हाथियों का झुंड सेरो जंगल से निकल कर गांव में आ गया। हाथियों ने उमा देवी के घर की दीवार को तोड़कर घर में रखे 4 बोरा चावल खाकर बर्बाद कर दिया। मीना देवी के रसोई के खिड़की दीवार, प्रदीप सिंह का एस्बेस्टस का मकान, प्रधानमंत्री आवास व एक घर जिसमें प्रदीप सिंह सोए हुए थे। हाथियों ने दीवार को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रमोद सिंह के कच्चे मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। द्वारिका सिंह का दरवाजा, मणिमाला देवी का खिड़की पर हमला कर दीवार को तोड़ दिया। उसमें रखे चावल व अनाज चट कर गए। हाथियों ने गैस चूल्हा व घरेलू उपयोग के सामानों को •ाी बर्बाद कर दिया। हाथियों ने सबिता देवी के धान व मडुआ खेत की तैयार फसल को •ाी हाथियों ने रौंद डाला। वहीं प्रमोद सिंह हाथियों को देखकर धरना में दुबकर शैलेंद्र सिंह को फोन किया गांव में हाथियों का झुंड घुस गया है घर को तोड़ रहा है। हाथियों ने उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाया। शैलेंद्र सिंह ने वन क्षेत्र पदाधिकारी रामाशीष सिंह को फोन से सूचना दी। जिससे वन कर्मी खुखरा गांव पहुंचे और हाथियों को खदेड़ा। ग्रामीणों की सूचना मिलने के बाद पंचायत की मुखिया फुलमनी उरांव गांव में पहुंची और हाथियों द्वारा किए गए नुकसान का जायजा लिया। साथ ही मुआवजे के लिए पीड़ित लोगों क्षतिग्रस्त घरों का मुआयना किया प्रखंड प्रशासन से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। मुखिया द्वारा उमा देवी को अनाज दिया गया। इधर हाथियों के इस उत्पात के बाद ग्रामीण काफी दहशत में हैं। हाथियों के इस उत्पात में ग्रामीणों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button