![उभरते वुशु खिलाड़ी को किया गया सम्मानित](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/03/5-27.jpg)
रांची:ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राँची जिला महानगर अध्यक्ष मो शाहिद अय्यूबी ने गुरुवार को वुशु खिलाड़ी अदनान खान
को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। अदनान साई एवं केंद्रीय युवा खेल विभाग द्वारा आयोजित 10 से 15 मार्च तक सम्पन हुए 19 वें जूनियर राष्ट्रीय खेल हरियाणा से खेलकर लौटे हैं। इसमें उन्होंने कांस्य पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया है। मो शाहिद ने इस उभरते हुए वुशु खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अदनान वुशु के अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होंने 16वें झारखंड स्टेट जूनियर वुशु चैंपियनशिप 2021 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
राज्य के लिए कई पुरस्कार भी बटोरे
इसके अतिरिक्त इन्होंने राज्यस्तरीय वुशु प्रतियोगिता में न केवल झारखंड का प्रतिनिधित्व किया बल्कि राज्य के लिए कई पुरस्कार भी बटोरे। मो शाहिद ने लोगों से अपील की है कि ऐसे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाना चाहिए और उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि खेल के क्षेत्र में भाग्य आजमाने वाले ऐसे खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा हो और बेहतर प्रदर्शन कर सके।