![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210928-WA0023.jpg)
मुठभेड़ स्थल से हथियार बरामद
लातेहार:सदर थाना क्षेत्र के सलैया जंगल में झारखंड जगुआर और झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में सुरक्षाकर्मियों ने एक उग्रवादी को मार गिराया। जबकि इस मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के सहायक कमांडेंट राजेश कुमार शहीद हो गए, हेलिकॉप्टर की मदद से उन्हें रांची लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई मुठभेड़ स्थल से हथियार भी बरामद किया गया है। घटना की पुष्टि लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने की है।
दरअसल, सुरक्षाकर्मियों को यह गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के कुछ सदस्य सलैया जंगल में जुटे हुए हैं। इसी सूचना पर सुरक्षाकर्मी जंगल में पहुंचे। तभी उग्रवादियों की जवानों पर नजर पड़ गई और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने भी फायरिंग की और एक उग्रवादी को मार गिराया। हालांकि इस मुठभेड़ के दौरान उग्रवादियों की गोली लगने से झारखंड जगुआर के कमांडेंट शहीद हो गए।