![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221221-WA0009-780x470.jpg)
रांची:कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में क्रेन पलटने से इंजीनियर की मौत हो गयी। मृतक सिविल इंजीनियर चूड़ामणि कुमार बरियातू रांची के रहने वाले थे। क्रेन पलटने से मौत का कारण बताया जा रहा है। यह घटना लोअर बाजार थाना क्षेत्र की है।
बताया जा रहा है कि सिविल इंजीनियर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक के पार्थिव शरीर को रिम्स भेज दिया गया है। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश है।