नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

झारखंड आज भी भूख भ्रष्टाचार से मुक्त नहीं हो पाया: मुफ्ती अब्दुल्लाह

झारखंड नवनिर्माण मोर्चा का उद्देश्य समाज के हर तबका में लीडरशिप पैदा करना है: अज़हर कासमी

रांची: झारखंड नवनिर्माण मोर्चा की एक हम बैठक आज लोअर बाजार थाना क्षेत्र फूल बागान के केंद्रीय कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के संयोजक मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी ने किया और मोर्चा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर ने अपने अध्यक्ष भाषण में कहा के झारखंड राज्य का 24 साल पूरा हो गया। लेकिन झारखंड का सपना अभी अधूरा है। झारखंडियों ने जो सपना देखा था उसको कुचलना के लिए सभी पॉलिटिकल पार्टियों ने कोई कसर नहीं छोड़ा। झारखंड आज भी भूख भ्रष्टाचार से मुक्त नहीं हो पाया। जल जंगल जमीन का अपने-अपने तौर पर सभी पॉलिटिकल पार्टियों ने सौदा किया। अब तो झारखंड का अस्मिता ही खतरे में है। एससी एसटी ओबीसी और माइनॉरिटी आज भी भुखमरी, बेरोजगारी का शिकार है। झारखंड नवनिर्माण मोर्चा का गठन का उद्देश्य ही राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, और समानता का अधिकार दिलाना है। पिछड़े वर्गों के अंतिम छोर तक इस संदेश को पहुंचना है। विकसित और संपूर्ण झारखंड बनाने के लिए नए संघर्ष फिर से करना है। राज्य से पलायन को रोकना और झारखंडियों के अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान चलाना है। साथ ही रोजगार के अवसर पैदा करना और जल जंगल, पहाड़ों में रहने वाले गरीबों के लिए हेल्थ केयर का सुविधा उपलब्ध कराना है। समाज के हर तबके में लीडरशिप पैदा करना झारखंड नवनिर्माण मोर्चा का उद्देश्य है। इस बैठक में मोर्चा ने निर्णय लिया के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और समानता का अधिकार विभिन्न क्षेत्र में जाकर जागरूकता चलाने के जरूरत है। इनके अलावा विद्याधर प्रसाद ने कहा के नवनिर्माण मोर्चा की आवश्यकता ही क्यों पड़ी? नेता समाज का प्रतिबिंब होता है। अगर जनता ईमानदार हो जाए तो नेता भी ईमानदार होगा। कोई भी पार्टी आपको नेता नहीं बनने देगा, वो चाहेगा आप पीछे रहें। पार्टी के मेन स्ट्रीम में कोई नहीं आने देता, सिर्फ विंग बनाकर आपको पार्टी में रखेगा। वही हाजी फिरोज जिलानी ने कहा के लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि लोकतंत्र से चलें। धर्मनिरपेक्ष हमारा भारत है। भारत हिंदू राष्ट्र बन भी जाए तो लोकतंत्र में कोई कयामत नहीं आएगी ।370 हट गया कयामत नहीं आया। जनता जानती है कि मंदिर, मस्जिद, लव जिहाद से देश नहीं चलेगा। वहीं सरफराज कुरैशी ने कहा कि मोर्चा को जमीनी सतह पर काम करने की जरूरत है। हमने अपने बीच से एक भी नेता नहीं बनाया है। मुझे लगता है हुसैन कच्छी के बाद मुसलमान में अब तक कोई नेता नहीं बन पाया। है तो कोई नाम बताएं। हम सबको लीडरशिप पैदा करने की जरूरत है। वही परवेज कुरैशी ने कहा के नव निर्माण मोर्चा को आगे बढ़ाना है। जमीन पर उतरकर काम करने की जरूरत है। मोर्चा में ऐसे लोगों को जोड़े जो दूसरे पार्टियों में सिर्फ झंडा ढोने का काम करते रहे हैं, ऐसे लोगों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। वही एडवोकेट सरफराज ने कहा के लीगल विंग को मजबूत करने की जरूरत है। यह मजबूत होगी तो समाज मजबूत होगा। वही एडवोकेट सुल्तान ने कहा कि इंसाफ जहां होगी लोग वहां जुड़ेंगे। मोर्चा को चाहिए के एक मजबूत लीगल विंग बनाएं। वही पिंत जी ने कहा के लोकसभा का चुनाव हो गया है। विधानसभा में विकल्प बनाना है। बैठक की शुरुआत कारी जान मो के तिलावत कुरान से हुई। इस मौके पर शकील अहमद, सोहेल सईद, विद्याधर प्रसाद, मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर, हाजी फिरोज जिलानी, नासिर खान, आलोक सिंह ठाकुर, शोएब अंसारी, शेख अरमान, मास्टर मोहम्मद सिराज, एडवोकेट सरफराज, एडवोकेट सुल्तान, शहजाद खान, तौकीर आलम खान, सरफराज कुरैशी, परवेज कुरैशी, आदिल रशीद, समेत कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button