नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंडटेक्नोलॉजीरांची

Fact Check: गलती से भी ना करे WhatsApp पिंक लिंक पर क्लिक, जाने क्यों

साइबर विशेषज्ञों ने मोबाइल फोन पर भेजे जा रहे वायरस लिंक का शिकार होने से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मोबाइल पर भेजे गए लिंक में दावा किया जाता है कि व्हाट्सऐप का कलर बदलकर पिंक कलर का हो जाएगा और उसमें कई नई खूबियां जुड़ जाएंगी। साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट्स के मुताबिक व्हाट्एसऐप के आधिकारिक अपडेट होने का दावा करने वाले लिंक पर क्लिक करने से यूजर का फोन हैक हो जाएंगे और वे अपने व्हाट्सएप तक पहुंच खो सकता हैं।

व्हाट्सएप ग्रुप में एक एपीके डाउनलोड लिंक वायरस फैलाने का काम कर रहा है

साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट राजशेखर राजाहरिया ने बताया कि व्हाट्सऐप पिंक से सावधान रहें। व्हाट्सएप ग्रुप में एक एपीके डाउनलोड लिंक वायरस फैलाने का काम कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कई व्हाट्सऐप यूजर्स को दुर्भावनापूर्ण लिंक साझा करते हुए भी देखा गया था। उन्होंने बताया कि व्हाट्सऐप पिंक के नाम से किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें वरना मोबाइल चलाना मुसीबतों से भरा हो जाएगा।

Whatsapp यूजर सावधान!

Whatsapp यूजर सावधान! सुरक्षा में लग सकती है सेंध, साइबर एजेंसी ने जारी किया अलर्ट Whatsapp यूजर सावधान! सुरक्षा में लग सकती है सेंध, साइबर एजेंसी ने जारी किया अलर्ट

इस बारे में संपर्क करने पर व्हाट्सएप ने कहा कि अगर किसी को भी संदिग्ध मैसेज या ईमेल सहित कोई मैसेज मिलता है तो जवाब देने या उलझाने से पहले सावधानी बरतकर पूरी जांच करें और सतर्क रुख अपनाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button