नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

झारखण्ड की पहली महिला राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को दी गई विदाई

रांची: झारखण्ड की पहली महिला राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू को विदाई दी गई. उनका कार्यकाल 6 साल का रहा. राज्‍यपाल के तौर पर उनका कार्यकाल सबसे लंबा रहा. उन्‍हें विदाई देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्‍नी के साथ एयरपोर्ट पहुंचे. राज्‍यपाल ने बातचीत के दौरान कहा कि वे अपनी गांव ओडिशा जा रही है.

उन्‍हें गॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्‍मानित किया गया.

उन्‍हें गॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्‍मानित किया गया. इससे पहले रविवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में राज्‍यपाल के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित की गई थी. सादगी से भरे भावपूर्ण वातावरण में आयोजित विदाई समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button