नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंडधनबाद

*अंतरजातीय प्रेम विवाह करने पर बाप ने बेटी का गला रेता, हुई मौत*

धनबाद : जिले के झरिया बर्फकल के रहने वाले सब्जी विक्रेता राम प्रसाद साव ने बुधवार को गाेविंदपुर के बड़ा नावाटांड़ में अपनी बड़ी बेटी 19 वर्षीया खुशी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना काे अंजाम देने के बाद माैके से वह फरार हाे गया। घटना बुधवार की शाम 4:30 बजे की है। राम प्रसाद पत्नी सुनीता के साथ जमीन दिखाने के बहाने बेटी काे बड़ा नावाटांड़ ले गया था। वहां बातचीत के दाैरान पीछे से बेटी का गला काट दिया। माैके पर ही बेटी की माैत हाे गई। घटना के बाद सुनीता झरिया थाना पहुंची और घटना की जानकारी दी।
झरिया पुलिस से सूचना मिलने के बाद रात 9 बजे डीएसपी हेडक्वार्टर अमर पांडेय और गाेविंदपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। शव का पंचनामा करने के बाद शव थाना लाया गया। घटना का कारण बेटी का अंतरजातीय प्रेम विवाह बताया जा रहा है। पिता इस शादी से बेहद नाराज था और बेटी से संबंध तोड़ लिया था। वह बेटी को शादी करने पर सजा देना चाहता था। इंटर पास खुशी सात माह पहले झरिया में ही रहने वाले करण बाउरी से भागकर शादी रचा ली थी।शादी करने के बाद खुशी पति के साथ गाेविंदपुर में किराए के मकान में रह रही थी। खुशी गर्भवती थी। करण एक स्थानीय पेट्राेल पंप पर काम करता है। गुरुवार काे पत्नी के जरिए उसने बेटी से मिलने व जमीन दिखाने की इच्छा जताई। गोविंदपुर में पेट्रोल पंप पर ही बेटी से माता-पिता मिले। वहां से पैदल ही जमीन दिखाने ले गए। इसी बीच मौका ताड़ पिता ने गला काटकर बेटी को मार डाला। पत्नी काे इस बात जरा भी अंदेशा नहीं था कि बेटी की पति हत्या कर देगा। वहीं हेडक्वार्टर डीएसपी अमर पांडेय ने बताया कि मामला प्रथमदृष्ट्या ऑनर किलिंग का लग रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।हत्या के बाद पत्नी ने किया पति काे पकड़ने का प्रयास : घटना काे अंजाम देने के बाद पत्नी ने हत्यारे पति काे पकड़ने का प्रयास किया। उसके पीछे दाैड़ी भी लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। माैके से भागने में वह सफल हाे गया। जिस जगह हत्या की घटना काे अंजाम दिया गया, वहां काफी सुनसान था। बेटी की हत्या के बाद वह राेती-चिल्लाती रही लेकिन किसी ने भी आवाज नहीं सुनी। फिर वहां से वह किसी तरह से निकली। गाेविंदपुर थाना जाने के बजाय झरिया थाना गई। झरिया पुलिस काे सूचना मिलने के बाद गाेविंदपुर पुलिस काे हत्या हाेने की जानकारी मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button