नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineअपराधझारखंडरांची

रांची में दिनदहाड़े गोलीबारी,अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली

रांची:कांके थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में शनिवार अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को दिनदहाड़े गोली मारी है। जिसमें युवक घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने घायल को आनन फानन में इलाज के लिए रिम्स पहुंचाया है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।

जमीन कारोबारी को मारी गोली

जानकारी के अनुसार जमीन का कारोबार करने वाले अनिल सिंह मुंडा को अज्ञात अपराधियों ने उस समय गोली मार दी। जब वह कांके के प्रेम नगर में निर्माणाधीन मकान का काम करवा रहे थे। अज्ञात अपराधियों ने उन्हें 2 गोली मारी है। गोली उनके पेट में लगी है। इस गोलीबारी की घटना के बाद काम कर रहे मजदूर वहां से भाग गए। हालांकि स्थानीय लोग गोली की आवाज सुन वहां पहुंचे और घायल अनिल को रिम्स इलाज के लिए पहुंचाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button