नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंड

पैसे के लिए युवक ने नानी का गला काटा,मॉ को चाकू से किया घायल

अपने दो साथियों के साथ घर की छत से अंदर घुसा था आरोपी, तीनों गिरफ्तार

गिरिडीह:निमियाघाट थाना क्षेत्र के रोशनाटुण्डा में एक युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अपनी नानी की गला रेतकर हत्या कर दी। साथ ही मां को चाकू के वार से गं•ाीर रूप से घायल कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए धनबाद •ोज दिया है। आरोपी अपने दो साथियों के साथ छत के रास्ते से कमरे में घुसा था। इस मामलें में पुलिस राहुल साव, मोहन पंडित और संतोष पंडित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। संतोष घटना का मुख्य आरोपी है। वारदात के पीछे नाती संतोष द्वारा लगातार पैसे की मांग करना बताया जा रहा है। मृतका की पहचान निवासी स्व. लखन पंडित की पत्नी मसोमात पार्वती देवी (70) के रूप में की गई। पार्वती अपनी बेटी रतनी देवी के घर पर रहती थी। घायल महिला रतनी देवी ने घटना में शामिल अपने पुत्र संतोष समेत उसके दो साथियों के नाम पुलिस को बताया है। रतनी देवी ने बताया कि मां पार्वती देवी के पति सरकारी नौकरी में थे। पिता के निधन के बाद मां पार्वती देवी को पेंशन मिलता था। साथ ही उसने हाल ही में चैगड़ो में एक जमीन की बिक्री •ाी की थी। कोई और संतान नहीं होने के कारण वह रतनी देवी के घर पर ही रहती थी। बताया जाता है कि आरोपी संतोष की अपनी नानी के धन पर नजर थी। समय-समय पर वह नानी और मां से रुपए की मांग करता था। उसकी मांग को पूरा •ाी किया जाता था। पर जब से संतोष के एक महिला के साथ अवैध संबध की जानकारी मिली। तब से उसकी नानी और मां रुपए देने में आनाकानी करती थी। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button