नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांची

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेसी बैंठे धरना पर जिला और महानगर अध्यक्ष पर धक्का मुक्की और धमकी देने का लगाया आरोप

बाद में युथ कांग्रेस के रोहित सिन्हा ने संभाला मोर्चा दिखाया बाहर का रास्ता

 

राँची:-प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को हटाने की मांग को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में धरना दिया एवं नारेबाजी की।प्रदेश अध्यक्ष हटाओ कांग्रेस बचाओ, दल बदलुओं से कांग्रेस बचाओ, दिल्ली से बैर नहीं ठाकुर तेरी खैर नहीं, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, का नारा बाजी हुई। हालांकि कांग्रेस के दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया आदिवासी बीट खेल कर राजनीति की जा रहीं हैं।मौके पर पहुंची कॉंग्रेस के राँची यूथ कांग्रेस के नेता रोहित सिन्हा के टीम ने बीच बचाव कर शांत करवा कर हंगामा कर रहे लोगों को कांग्रेस भवन से बाहर निकला और स्थिति को संभाला।वही काँग्रेस के निलंबित हुए नेताओं ने कहा कि अपना विरोध दर्ज कर रहे थे तभी बाहरी असामाजिक तत्वों को भेजकर धक्का मुक्की किया।मौजूदा प्रवक्ताओं ने बताया कि एक तरफ एक तरफ राहुल गांधी देश भर को जोड़ने के लिए यात्रा पर चल रहा वही झारखंड में ऐसे लोग भी है जो कांग्रेस को तोड़ना चाहतीं है, वहीं कांग्रेस तोड़ने का आरोप पर सात नेताओं को कांग्रेस पार्टी से निलंबित कर दिया, ये लोगों पर लगा आरोप अलोक दूबे, राजेश गुप्ता, लाल किशोर नाथ शाहदेव, अनिल ओझा, राकेश तिवारी, सुनिल सिंह, साधू सरण घोष को 21 दिसंबर को पार्टी से निलंबित कर दिया, और बताया कि कांग्रेस की इतनी फिक्र होती तो झारखंड के सभी जिला मे कांग्रेस जोड़ो यात्रा में शामिल होते लेकिन इनको सिर्फ लूटना है इसी चक्कर में वह प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के खिलाफ बेफिजूल संयंत्र रचाया जा रहा है।प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेसी बैंठे धरना पर जिला और महानगर अध्यक्ष पर धक्का मुक्की और धमकी देने का लगाया आरोप बाद में बुद्धिजीवियों ने संभाला मोर्चा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button