रांची: कांग्रेस के पूर्व विधायक नियेल तिर्की का आज रिम्स के में निधन हो गया।
तबीयत बिगड़ने के बाद कोलेबिरा से ऑक्सीजन सपोर्ट पर उन्हें कल रांची के रिम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई। उन्होंने हाल में ही कोरोना वैक्सीन ली थी। वैक्सीन लेने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। कोलेबिरा में उनका इलाज चल रहा था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें रिम्स लाया गया था, जहां आज उनकी मौत हो गई।