रांची:बस चालक कल्याण संघ, झारखंड मजदूर यूनियन संघ व गरीमा पोजिटीव फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में खादगढ़ा बिरसा मुंडा बस स्टैंड परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आरपीएल अस्तपाल के जनरल मेडिसिन डॉ धर्मेंद्र, जनरल फिजिशियन डॉ हुनर, फिजिशियन डॉ. शशिकांत भट्ट के द्वारा 150 लोगों का निशुल्क जांच कर दवाई भी वितरण किया गया। शिविर में पहुंचे लोगों को शुगर, बीपी पल्स का जांच करने के साथ निशुल्क दवाई का वितरण किया गया। मौके पर बस चालक कल्याण संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ मिश्रा, सचिव राणा प्रताप सिंह बजरंगी ने कहा कि बस पड़ाव होने के बस स्टैंड परिसर में बस चालक सहित अन्य कर्मचारियों को जांच की व्यवस्था की जायेगी। इसे देखते संघ कि ओर से निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया है। इस मौके पर मो महफूज, संजू चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश सिंह, मजदूर यूनिय संघ के अध्यक्ष मामा,पम्प दूबे,आफताब आलम, सोहनी रॉय, ताबिश मोही सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
जयपाल सिंह मुंडा की पुण्यतिथि पर याद किया गयाMarch 20, 2021