नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineअपराधझारखंडरांची

दोस्तों संग पार्टी कर लौट रही दो नाबालिगों के साथ दोस्तों ने मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

रांची:राजधानी राँची में एक बार फिर नाबालिग लड़की से सामुहिक दुष्कर्म हुआ है। इस बार डोरंडा थाना क्षेत्र में घटना हुई है। वही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियो को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग दोस्तों संग पार्टी मनाकर घर लौट रही थी। इसी बीच दोस्तों और अन्य युवकों ने 2 नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है।जानकारी के अनुसार आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है।ये घटना डोरंडा थाना क्षेत्र में हुई है।मामले की जांच पड़ताल जारी है।वहीं सिटी एसपी ने घटना की पुष्टि की है। बताया कि घटना हुई है।पीड़िता के कुछ जान पहचान वाला है।जांच की जा रही है।बता दें दो दिन पूर्व सदर थाना क्षेत्र में भी नाबालिग से चार युवकों ने गैंग रेप किया था।

बताया जाता है कि घटना रात करीब 11 बजे हुई थी।पुलिस को सूचना सुबह करीब 6 बजे मिली।जैसे ही सूचना मिली हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा एवं पुंदाग थाना प्रभारी विवेक कुमार और अरगोड़ा,डोरंडा थाना की पुलिस ने छापेमारी कर सुबह 9 बजे तक 10 लड़कों को हिरासत में ले लिया।बताया जाता है इसमें तीन को पीड़िता ने पहचान ली है।आगे को कारवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button