नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

मधुपुर उप चुनाव:भाजपा का बड़ा दांव, गंगा नारायण को मिला टिकट

रांची:भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई ने मधुपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए बड़ा दांव खेला है। अप्रत्याशित घटनाक्रम के तहत सोमवार की सुबह रांची के भाजपा कार्यालय में गंगा नारायण सिंह पार्टी में शामिल हो गए। पिछले चुनाव में आजसू प्रत्याशी रहे गंगा नारायण सिंह को इस उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा कार्यालय में बाबुलाल मरांडी ने गंगा नारायण को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। पार्टी ने पिछली सरकार में मंत्री रहे राज पालिवार का टिकट काट दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा वापसी कर पाती है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button