नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

परमवीर अल्बर्ट एक्का की धर्मपत्नी बलमदीना एक्का का निधन

झारखंड: परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का का गुमला में शुक्रवार को निधन हो गया। वे 91 वर्ष की थीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परमवीर अलबर्ट एक्का की धर्म पत्नी बलमदीना एक्का के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। सीएम हेमंत ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा- परमवीर चक्र विजेता, वीर शहीद अल्बर्ट एक्का जी की पत्नी बलमदीना जी के निधन की दुःखद सूचना मिली। बलमदीना जी संघर्ष की प्रतिमूर्ति थी। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। उनके जीते जी उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी न हो सकी, जिसका मुझे दुःख है। झारखंड सरकार उस पर कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button