नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंड

हेल्थ सेक्रेटरी ने पलामू सिविल सर्जन को सस्पेंड करने का दिया था आदेश,बाद में पता चला की वो कोरोना संक्रमित हैं,सचिव ने कहा अब सिर्फ शोकॉज करूंगा

पलामू :-पलामू के सिविल सर्जन को सस्पेंड नहीं किया जाएगा। उन्हें केवल बिना बताए छुट्टी लेने पर शोकॉज किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि सिविल सर्जन को कोविड हो गया है और वे हॉस्पिटल में एडमिट हैं।

दरअसल गुरुवार को प्रभारी हेल्थ सेक्रेटरी न बिना सूचना के ड्यूटी से गायब पलामू के सिविल सर्जन डाॅ. जाॅन एफ कैनेडी काे निलंबित करने की बात कही थी। साथ विभागीय कार्रवाई भी करने की बात कही थी। अब उन्होंने अपना आदेश वापस ले लिया है।

प्रभारी हेल्थ सेक्रटरी ने कहा कि वे बीमार हो गए हैं इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। उन्हें इसकी जानकारी विभाग को देनी चाहिए थी। इसके लिए उन्हें शोकॉज करेंगे कि उन्होंने बीमार होने की जानकारी क्यों नहीं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button