नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांची

रांची समेत इन जिलों में बारिश, ठनका और ओले पड़ने के आसार

रांची:झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के कई इलाकों में बीती देर रात झमाझम बारिश हुई। कई जिलों में तो अहले सुबह तक टिप-टिप पानी बरसता रहा। पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में देखने को मिल रहा है। आज भी रांची मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक कई जिलों में पानी बरस सकता है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। जिन जिलों में आज बारिश के आसार है उनमें गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा और पलामू शामिल है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। यहां ओले भी पड़ सकते है। वहीं मौसम विभाग ने झारखंड के दक्षिण, उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में ठनका गिरने के आसार भी जताये हैं। मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 7 तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक घटा है। आने वाली 7 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button