नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांचीराजनीति

हेमन्त सरकार ने किसानों को दिया धोखा,किसानों के अधिकार के लिए संघर्ष करते रहेगी भाजपा :दीपक प्रकाश

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक संपन्न

राजनीतिक प्रस्ताव मे हेमंत सरकार को पंचायत स्तर तक घेरने की तैयारी

रांची:भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की पहली प्रदेश कार्यसमिति बैठक नामकुम स्थित ब्लीस बैंक्वेट हॉल में सम्पन्न हुई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ शंभू कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य त्रिपुरा के प्रभारी अशोक सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्धघाटन किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा राज्य सरकार बिचौलियों को संरक्षण दे रही है।उन्होंने राज्य सरकार से मांग किया कि किसानों को कृषि कार्य हेतु मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना जिसके तहत 5 एकड़ तक के भूमि वाले किसान को प्रति एकड़ ₹5000 की दर से अधिकतम ₹25000 से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही थी l उसे भी हेमंत सरकार ने बंद करने का कार्य किया l उसे अविलंब देने का कार्य करेंl साथ ही साथ किसानों से खरीदी गई धान का पैसा भी अब तक उन्हें नहीं मिला l इस पुराने बकाए को भी जल्द से जल्द देने का कार्य करें l

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने चुनाव पूर्व यह घोषणा किए थी राज्य के किसानों को ₹200000 तक कृषि ऋण माफी कर दी जाएगी लेकिन यह तो सिर्फ चुनावी घोषणा ही बनकर रह गया l किसानों के द्वारा कराए गए फसल बीमा की क्षतिपूर्ति भी सरकार किसानों को दिलाने में नाकाम रही हैlभाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ शंभू कुमार ने झारखंड किसान मोर्चा के द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा साथ ही साथ किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच ऊर्जा भरने का कार्य किया l

उन्होंने कहा केंद्र की अनेकों किसान कल्याणकारी योजनाओं को राज्य के सभी किसानों तक पहुंचाने का कार्य किसान मोर्चा के हर कार्यकर्ताओं का दायित्व है l

प्रदेश कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता कर रहे पवन साहू ने अध्यक्षीय एवं स्वागत भाषण दियाl
पवन साहू ने कहा एक तरफ देश में मोदी सरकार दिन-रात किसान हित में कार्य कर रही है वहीं दूसरी ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद की संयुक्त सरकार किसानों के अस्तित्व को ही मिटाने पर तुली हुई हैl उन्होंने कहा कि किसानों के बीच भ्रम फैलाकर सत्ता में आई हेमंत सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैंl श्री साहू ने कहा कि पूर्व की भाजपा की रघुवर सरकार द्वारा किसानों के हितों में चलाई जाने वाली योजनाओं को बंद कर दिया गया Iकार्यसमिति का संचालन प्रदेश के महामंत्री ललित नारायण ओझा और धन्यवाद ज्ञापन रांची जिला ग्रामीण किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामेश्वर महतो ने किया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ,सांसद संजय सेठ, मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ शंभू कुमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू,विधायक समरी लाल, मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव, मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं त्रिपुरा के प्रभारी अशोक सिंह, ललिता देवी कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पिंकू शुक्ला, काशी नाथ महतो , अमरनाथ चौधरी, ललित नारायण ओझा , मनमीत अकेला, प्रभात सिंह,अनंत तिवारी, अजय मुंडा, राजेश सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी वैभव सिंह, अजय दुबे , सुरेंदर कुमार, विशाल साहू, मनोज सिंह सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, जिला के प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री उपस्थित रहेl

राजनीतिक प्रस्ताव के अंश
————————————–

कार्यसमिति बैठक में भाजपा किसान मोर्चा झारखंड की हेमंत सरकार से मांग करती है कि अभिलंब कृषि आशीर्वाद योजना को पुनः लागू की जाए, प्रत्येक जिले में किसान बैंक की स्थापना की जाए, बीज ग्राम योजना की राशि से लागू की जाए फसल बीमा योजना को सख्ती से लागू कर किसानों को राहत दिया जाए, चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार प्रत्येक प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था की जाए, वर्षा आधारित कृषि को सिंचाई से अविलंब जोड़ा जाए, किसान क्रेडिट कार्ड के सभी लंबित मामलों को अविलंब निपटारा किया जाए, झारखंड की मिट्टी में पोषक तत्वों की समस्या और समाधान पर राज्य सरकार सार्थक पहल करें, जीवाणु एवं जैविक खाद किसानों के बीच उपलब्ध कराने की राज्य सरकार पहल करें, धान अधिप्राप्ति प्रत्येक पंचायत में हो तथा छोटे और सीमांत किसानों का पंजीकरण आधार के माध्यम से गांव में जाकर किया जाए lआज की हेमंत सरकार अगर अब भी ना जगी तो भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता पंचायत स्तर पर जोरदार आंदोलन करने का कार्य करेगी और बिचौलियों की हेमंत सरकार को गद्दी से उतारने का कार्य करेगीl
राजनीति प्रस्ताव प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने प्रस्तुत किया एवं समर्थन प्रदेश मंत्री प्रभात सिंह और प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला ने किया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button