नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

राज्य में हिंदू समाज को अल्पसंख्यक बनाने की साजिश कर रही हेमंत सरकार:भाजपा

हेमंत सरकार ने न केवल विकास को बाधित किया बल्कि राज्य की खनिज संपदा,जल जंगल,जमीन को लूटने और लुटवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी:दीपक प्रकाश

मांडू:भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। प्रकाश आज मांडू विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम एवम विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।भाजपा परिवार की नही बल्कि सभी वर्गों की पार्टी है।भाजपा का स्वरूप सर्व स्पर्शी और सर्व व्यापी है।यह पार्टी जन की पार्टी है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही आज तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा हुआ है।
उन्होंने कहा कि अभी विश्राम नही लेना है। एक लक्ष्य पूरा हुआ है दूसरा अभी बाकी है।
कहा कि केंद्र में मजबूत सरकार बनाने के बाद अब झारखंड के ठगबंधन सरकार को भी उखाड़ फेंकना है।
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने न केवल विकास को बाधित किया बल्कि राज्य की खनिज संपदा,जल जंगल,जमीन को लूटने और लुटवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

उन्होंने कहा कि अभी बेल पर छूटे है लेकिन भ्रष्टाचार की कोई शिकन तक नही। आदिवासी मुख्यमंत्री को हटाने में देर नहीं की।

उन्होंने कहा कि ठगबंधन सरकार ने आदिवासी,दलित , पिछड़े,युवा महिला किसान मजदूर सभी वर्ग को धोखा दिया।युवा आज नौकरी केलिए दर दर भटक रहा। किसान अपने बकाए केलिए तरस रहा।बहन बेटियां घरों में सुरक्षित नही।

ऐसे हालात में यह सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों का संरक्षण कर रही। राज्य में पाकिस्तान जिंदाबाद,फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारा लगाने वाले निर्भीक हैं।

कहा कि राज्य की डेमोग्राफी बदल रही।आदिवासी हिंदू समाज को अल्पसंख्यक बनाने,वजूद खत्म करने की साजिश कर रही हेमंत सरकार।

उन्होंने कहा कि ऐसी भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद ही हम चैन की सांस लेने का संकल्प लें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button