नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांचीराजनीति

बेरहम और बेशर्म सरकार का दूसरा नाम है हेमन्त सरकार: दीपक प्रकाश

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, राजनैतिक प्रस्ताव के तहत हेमन्त सरकार को घेरने की बनी रणनीति

रांची:भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने हेमन्त सरकार के नीतियों पर जमकर हमला बोला। सेमी वर्चुवल कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षीय भाषण देते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्त्ता सेवा ही संगठन के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में वैक्सिनेसन अभियान ऐतिहासिक रहा, 278 दिनों में सौ करोड़ का वैक्सिनेसन, 80 करोड़ लोगों को कोरोना काल मे राशन दिए जाने पर, भगवान बिरसा मुंडा के जन्म जयंती को गौरव दिवस मनाए जाने पर, पेट्रोल डीजल की मूल्य कम करने पर प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार प्रकट किया और कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला अर्थव्यवस्था है। जबकि दुनिया के अन्य देशों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि सेवा परमोधर्म और नर सेवा नारायण सेवा को आत्मसात कर पार्टी कार्यकर्ता द्वार प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर 20 दिनों का सेवा और समर्पण अभियान चलाया गया। इसके तहत ब्लड डोनेसन, स्वच्छता अभियान, दिव्यांगों की सेवा, किसान चौपाल के तहत सेवा, लगभग ढाई लाख कोरोना किट का वितरण किया गया। उन्होंने हेमन्त सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ, तुष्टिकरण राजनीति के खिलाफ़, विधानसभा में नमाज कक्ष आवंटन करने के खिलाफ आंदोलन खड़ा करने को लेकर सांसद, विधायक और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि हेमन्त सरकार में किसान, महिला, युवा, बेरोजगार, व्यवसायी, शिक्षक, छात्र सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। बेरहम और बेशर्म सरकार का दूसरा नाम हेमन्त सरकार हो चुका है।

खनिज संपदा की लूट में कांग्रेस झामुमो के परिवार के बीच हुआ एमओयू

श्री प्रकाश ने कहा कि हेमन्त सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। किसान इस सरकार को कोष रहे हैं। ऋण माफी, धान क्रय का बकाया मूल्य अब तक नहीं दिया गया। बहन बेटियों भयभीत हैं। प्रत्येक दिन पांच से ज्यादा बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है। गरीबों का अनाज लूटा जा रहा है। थाने बिक रहे हैं, ट्रॉन्सफार पोस्टिंग की बोली लग रही है। 5 लाख बेरोजगारों को रोजगार, बेरोजगारी भत्ता के नाम पर ठगे गए युवा शक्ति अब आरपार की लड़ाई के लिए कमर कस लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी भाषा का सम्मान करती है किन्तु नियुक्ति नियमावली में भाषायी विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि भ्र्ष्टाचार युक्त सरकार खनिज संपदा लूटने के लिए पार्टी परिवार के बीच एमओयू कर लूटा जा रहा है।

पेट्रोल डीजल पर वैट घटाने को लेकर भाजपा करेगी आंदोलन

श्री प्रकाश ने कहा कि हेमन्त सरकार आने के बाद प्रदेश की स्थिति नारकीय हो चुका है। केंद्र की योजनाएं हेमन्त सरकार जानबूझकर लटका रखी है। स्वच्छ जल जीवन मिशन योजना में सबसे निचले पायदान पर देश के दस में से सात जिले झारखंड के हैं। उग्रवादी शहरों तक पहुंच गए हैं। सड़क बिजली समेत सभी मोर्चे पर हेमन्त सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि निकम्मी सरकार के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता संघर्ष और तेज करेगी। पंचायत चुनाव, डीजल पेट्रोल पर वैट कम करने को लेकर पार्टी आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चला कर जनता के आंखों में धूल झोंकने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी विरोधी, महिला विरोधी, रोजगार विरोधी, भर्ष्टाचार युक्त सरकार, किसान विरोधी, विकास विरोधी के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ता इस कुकर्मी सरकार को उखाड़ फेंकने तक चैन से नहीं सोएगी।

मोदी शासन में जनजातीय समाज को मिला सम्मान: अर्जुन मुंडा

कार्यसमिति को वर्चुवली संबोधित करते हुए जनजातीय कार्य मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मना कर प्रधानमंत्री मोदी जी ने जनजातीय समाज के शहिदों को पूरा सम्मान दिया है। आजादी के लंबे कालखंड में सम्मान मिला। कई जनजातीय वर्ग के लोग राष्ट्र सेवा में अपनी आहुति दी , वैसे शहीदों को सम्मान दिया गया। जनजातीय समाज के उत्थान में कई योजनाएं चलाई जा रही है। किन्तु बंधन योजना समेत कई योजनाओं की गति झारखंड में काफी सुस्त है। सुदूरवर्ती गांवों में रहने वाले लोगों के लिए 4जी सेवा, सड़क निर्माण कार्य जारी है। विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए देश आगे बढ़ रहा है। हेमन्त सरकार के नाक के नीचे एकल विद्यालय का दीवार तोड़ा जा रहा है।

कमीशनखोर और बिचौलिया चला रहे हैं प्रदेश की सरकार : रघुवर दास

कार्यसमिति को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमन्त सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि राज्य की जनता त्रस्त, बिचौलिया मस्त, किसान-युवा पस्त है।
उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार में स्थानीय नीति बनाया गया जिसके आधार पर एक लाख से ज्यादा युवाओ को नौकरी दिया गया।

उन्होंने कहा कि हेमन्त सोरेन जी प्रत्येक वर्ष 5 लाख युवाओ को नौकरी देने का झूठा वादा कर सत्ता में आई। लेकिन 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी एक युवा को नौकरी नही दिया। इसके उलट हेमन्त सरकार भाजपा सरकार में दिए गए नौकरी को भी छीनने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ता का उनका वादा ढकोसला साबित हुआ है।

राज्य सरकार की नीतियों के कारण भाजपा सरकार के प्रयास से खोले गए टेक्सटाइल उद्योग में ताला लगा हुआ जिसमें कार्य करने वाली हजारी झारखंड की बेटियों फिर से पलायन करने को मजबूर है।

उन्होंने कहा कि दो वर्ष के भीतर कांग्रेस के साथ-साथ झामुमो के विधायक भी सरकार के खिलाफ खड़े है।
सरकार का विरोध राज्य की जनता के साथ-साथ सत्ताधारी दल के विधायक भी कर रहे है।

उनहोने कहा कि विधायक सीता सोरेन तो मुखर होकर सरकार के व्याप्त भरष्टाचार के खिलाफ सरकार को आईना दिखाने का काम कर रही है।

राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग का उद्योग चल रहा है। ब्लॉक, प्रोजेक्ट भवन,सचिवालय हर जगह बिना चढ़ावा चढ़ाए कोई काम नही होता। राज्य के किसान का हाल बेहाल है, भाजपा हेमन्त सरकार के खिलाफ संघर्ष करेगी। संघर्ष भाजपा की पहचान रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार हेमन्त नहीं बल्कि कमीशनखोर और बिचौलिया चला रहे हैं। अपने मनमुताबिक नीतियां बना रहे हैं। पहली बार सीएमओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। धोती साड़ी योजना लूट मचाने के लिए लाया गया है। इससे बेहतर होता लाभुकों को डीबीटी के मध्यम से सीधे पैसा दे दिया जाता। दो वर्ष में सर्वाधिक दलित और आदिवासियों पर हमला हुआ है। धड़ल्ले से धर्मांतरण हो रहा है।

शसक्त ज़िला,शसक्त मंडल और सक्रिय बूथ समिति बने…..धर्मपाल सिंह

कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने पार्टी के सांगठनिक विस्तार सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी भाजपा के साथ सक्रिय बूथ समिति के निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है । पार्टी कार्य के लिये उसकी जिम्मेवारी सुनिश्चित होनी चाहिये। उन्होंने पन्ना प्रमुख बनाने व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों, कार्यक्रमो को आम जनता तक पहुचाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के माध्यम से मेरा बूथ वैक्सीन युक्त कार्यक्रम को पूर्ण करने का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी के 42लाख सदस्यों को पार्टी के कार्यक्रम से जोड़ना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिये।
भाजपा देश और प्रदेश में प्रभावी भूमिका में है। हमे राष्ट्र विरोधी शक्तियों को पराजित करना है…..नागेंद्र त्रिपाठी भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि आज देश मे भाजपा के 40 प्रतिशत लोग समर्थन में है। आज पार्टी प्रभावी भूमिका में है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को पराजित करने केलिये सारी राष्ट्र विरोधी शक्तियां एक जुट हो रही है। हमे ऐसी शक्तियों को पराजित भी करना है और समाप्त भी करना है। कहा कि आज राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के पीछे वोट के स्वार्थ में राजनीतिक पार्टियां खड़ी हो रही है जो चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ हम लड़ाई अवश्य जीतेंगे । हमारा संघर्ष अभी जारी है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद सुनील सिंह ने राजनैतिक प्रस्ताव पेश किया जिसका समर्थन प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, विधायक केदार हाजरा ने किया, राजनैतिक प्रस्ताव के तहत केंद्र सरकार की उपलब्धियां और हेमन्त सरकार की नाकामियों पर चर्चा की गई। जिसके तहत 100 करोड़ से अधिक टीकाकरण से जीवन सुरक्षा, जनजातीय गौरव दिवस, अर्थव्यवस्था की मजबूती के साथ रोजगार के नए सृजन, गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ को राशन व्यवस्था, पेट्रोल डीजल के दामों में कमी से आम जनता को राहत, खेती किसानी एवं किसानों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता, ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल एवं सड़क कनेक्टिविटी, जबकि हेमन्त सरकार को अकर्मण्य, अक्षम एवं विकास विरोधी सरकार बताया गया। हेमन्त सरकार को आदिवासी विरोधी सरकार, लोकतंत्र विरोधी हेमन्त सरकार, युवाओं से झूठे वायदे की पोल खुली, स्वास्थ्य सेवा की दयनीय स्थिति, अवैध उत्खनन, आर्थिक कुप्रबंधन, धोती साड़ी योजना में लूट, केंद्रीय योजनाओं की क्रियान्वयन की स्थिति चिंताजनक बताया गया।इससे पूर्व कार्यसमिति बैठक की शुरुवात, द्वीप प्रज्वलन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के तश्वीर पर माल्यार्पण और वंदे मातरम गाकर किया। उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश को आदित्य साहू, झारखंड प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सैकिया को प्रदीप वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को बिनोद शर्मा, नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को अपर्णा सेन गुप्ता, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को गंगोत्री कुजूर, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को मुनेश्वर साहू, राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा को काजल प्रधान, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद समीर उरांव को सुबोध सिंह गुड्डू ने पुस्तक, पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शोक प्रस्ताव प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ने लाया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, आदित्य साहू और प्रदीप वर्मा ने संयुक्त रूप से और धन्यवाद ज्ञापन अपर्णा सेन गुप्ता ने किया। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश के सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष और जिलाप्रभारी शामिल रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button