![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2022/01/DEEPAK-PRAKASH-1.jpeg)
रांची:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार राज्य की जनता को विकास के मुद्दों से भटका रही है।
श्री प्रकाश ने कहा कि राज्य की जनता इनके दो वर्षों के कार्यकाल से अब समझ चुकी है कि इस सरकार को विकास से कुछ भी लेना देना नही है।
उन्होंने कहा कि यह सरकार अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने केलिय रोज नए विवाद खड़ा करते हुए जनता को लड़ा रही है।
उन्होंने कहा केंद्र सरकार झारखंड की जनता केलिये हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है परंतु वित्तीय कुप्रबंधन के कारण केंद्रीय योजनाओं की राशि सरेंडर हो जाती है।
उन्होंने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष के बजट प्रावधानों में झारखंड केलिय अनेक संभावनाएं है जिसके अनुरूप राज्य सरकार को राज्य के पेश होने वाले बजट में करना चाहिये।
कहा कि बुनियादी सुविधाओं जैसे हाईवे,ट्रेन सुबिधा ,हॉस्पीटल,गंगा के किनारे ऑर्गेनिक खेती,क्षेत्रीय भाषाओं के विकास, सौर ऊर्जा, वन धन योजना, छोटे उद्योगों का विकास जैसे अनेक क्षेत्र हैं जिसका लाभ झारखंड को मिलेगा। राज्य सरकार को इसकी पूरी योजना बनानी चाहिये और राज्यांश केलिय बजट में प्रावधान करना चाहिये।