नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांचीराजनीति

वैट घटाए हेमंत सरकार, जनता को ठगना अपराध:भाजपा

रांची:केंद्र सरकार ने जिस तरीके से डीजल और पेट्रोल के दामों में भारी गिरावट किया है उसी तर्ज पर राज्य सरकार को राज्य की जनता को और अधिक फायदा देने के लिए राज्य द्वारा लिए जा रहे टैक्स में भी छूट देनी होगी । ज्ञात हो की झारखंड में पेट्रोल 98 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है जो कई राज्यों से 7 से 8 रुपए प्रति लीटर ज्यादा है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए हरमू चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया और सरकार को झारखंड की जनता को बेवकूफ न बनाने की नसीहत दी।
मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी, रांची महानगर के जिलाध्यक्ष के. के. गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार देश की जनता को बढ़ते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों से राहत देने के लिए एक बड़ी कटौती की है लेकिन राज्य सरकार अभी तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाया है और भाजपा एक सशक्त विपक्ष के रूप में भारतीय जनता पार्टी जनता के हक के लिए आवाज उठाते रहेगी इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता तब तक जोरदार विरोध करते रहेंगे जब तक राज्य सरकार पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में उचित कटौती नहीं करती है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द ईंधन के दामों में कटौती करते हुए जनता को राहत देने पड़ेगी वरना हमारा विरोध और प्रखर होता जायेगा।इस कार्यक्रम में भाजपा रांची महानगर महामंत्री वरुण साहू, उपाध्यक्ष राजू सिंह,जितेंद्र सिंह पटेल,भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शशांक राज ,भाजयुमो रांची महानगर महामंत्री सचिन पियूष, राहुल सिन्हा,मंत्री ऋषभ गक्कड़, साहित्य पवन,अभिषेक चौधरी, आनंद पाण्डेय,मीडिया प्रभारी अक्षय पल्लव , सोशल मीडिया प्रभारी, सनोज सिंह , शुक्ला ,साहिल कुमार ,धर्मवीर सिंह, आदर्श मल्लिक,चंदन पटेल,सागर यादव,अभिषेक सिंह,विवेक सिंह,अंकित सिंह,सोनू यादव,अमित साहू, नवेंदु उपाध्याय,निपुण मोहित दुबे, रौनक राजपूत और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button