नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

अपनी करनी का फल भोग रहे हैं हेमंत सोरेन : बाबूलाल मरांडी

लोहरदगा के भंडरा में ठाकुरबाड़ी के सामने आयोजित जनसभा को किया संबोधित

रांची:भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 28 अप्रैल को लोहरदगा के भंडरा में ठाकुरबाड़ी के सामने आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोहरदगा से एनडीए प्रत्याशी समीर उरांव को भारी बहुमत से विजय बनाने की अपील जनता से की।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम जनता की जरूरत को समझते हैं। उसकी चिंता करते हैं। इंडी गठबंधन के लोग अपने परिवार की चिंता करते हैं। झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और राजद की सरकार बनने के बाद पिछले 4 वर्षों से लूट की कहानी आप चारों तरफ़ से सुन रहे होंगे। कोयला, बालू, पत्थर, लोहा सब लूटा गया है। यहां तक कि सरकारी और सेना की जमीन को भी इन लोगों ने नहीं छोड़ा। फर्जी कागज बनाकर इसकी भी लूट की। यही कारण है कि आज हेमंत सोरेन जेल में है। ये लोग परिवार और पैसे के लिए राजनीति करते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सोरेन को किसी ने फंसाया नहीं है।वह खुद फंसे हैं। उन्होंने कहा कि लूट के प्रति उन्होंने हेमंत सोरेन सचेत किया था। कई पत्र लिखा था। कहा था कि लूट हो रही है। जांच कर कर दोषी पर कार्रवाई करें। हेमंत सोरेन कार्रवाई करने के बजाय चोर और लुटेरों को संरक्षण दे रहे थे। उन्होंने जैसा काम किया था, वैसा उनको फल मिला है। आज देश में कोई भी ऐसा मुख्यमंत्री नहीं है, जो अपने नाम से खदान का लीज लेता हो। कोई भी ऐसा मुख्यमंत्री नहीं है जो अपनी पत्नी के नाम से औद्योगिक क्षेत्र में जमीन लीज पर लेता हो। यह काम हेमंत सोरेन ने किया। ऐसे में जेल कौन जाएगा, भुगतना तो उन्हें ही पड़ेगा।

श्री मरांडी ने कहा की इंडी गठबंधन के लोग झारखंड और विकास विरोधी है। देश आजाद होने के समय से ही झारखंड अलग राज्य गठन की लड़ाई चल रही थी। पहले जयपाल सिंह ने यह मांग उठाई थी। कांग्रेस ने जयपाल सिंह को अपने में मिला लिया। पैसे से खरीद लिया। उसके बाद शिबू सोरेन ने लड़ाई लड़ी। सरकार बचाने के लिए शिबू सोरेन को भी पैसे से खरीद लिया। सीबीआई जांच होने पर शिबू सोरेन को जेल तक जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले 50-60 साल से देश की सत्ता में थी। अगर वह चाहती तो झारखंड कब का अलग राज्य बन गया होता, लेकिन उसने कभी झारखंड के लोगों की भावना का सम्मान नहीं किया। झारखंड अलग राज्य के लिए आंदोलन करने वाले लगातार पैसे पर बिकते रहे। भारतीय जनता पार्टी ने लोगों से वादा किया था कि सत्ता में आने पर झारखंड अलग राज्य का गठन करेगी। अटल बिहारी वाजपेई की केंद्र में सरकार बनते ही 15 नवंबर, 2000 को झारखंड अलग राज्य का गठन हु। झारखंड अलग राज्य भाजपा की देन है।

श्री मरांडी ने कहा है कि इंडी गठबंधन के लोग विकास विरोधी हैं। पहले गांव में लालटेन और ढिबरी का जमाना था। केरोसिन के लिए संघर्ष होता था। इसे लेकर हो हल्ला होता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद घर-घर बिजली पहुंच गई है। आज लोग ढिबरी और लालटेन जलाना भूल गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव और घरों की तस्वीर बदल दी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोहरदगा से एनडीए का प्रत्याशी समीर उरांव को भारी बहुमत से विजयी बनाकर दिल्ली भेजना है। फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनाना है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने गरीबों की चिंता की। उन्हें पक्का मकान दिया। महिलाओं को गैस का कनेक्शन दिया। झोपड़ी तक में गैस का कनेक्शन पहुंचा दिया। महिलाओं और बहनों की इज्जत के लिए घरों में शौचालय दिया। कोरोना के समय स्थिति बहुत गंभीर हो गई थी। कल कारखाने सब बंद हो गए थे। उस समय गरीबों के सामने खाने की दिक्कत हो गई थी। तब प्रधानमंत्री ने गरीबों की चिंता की। तब से देश के 80 करोड लोगों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है।

श्री मरांडी ने कहा कि पहले टेलीफोन पर बात करना काफी महंगा हुआ करता था। लोग बाहर रहने वाले अपने रिश्तेदार से जी भर कर बात भी नहीं कर पाते थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने टेलीफोन को बहुत सस्ता कर दिया। अब लोग जी भरकर बात करते हैं। जितनी बात करना चाहे, बात करे। दो से ढाई सौ रुपए में महीने भर बात हो जाती है। अब तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भी बात हो रही है। कांग्रेस की सरकार में बड़े-बड़े लोगों तक ही विकास पहुंचता था। प्रधानमंत्री मोदी ने गांव की चिंता की। गांव के लोगों की तकलीफ को दूर करने की चिंता की। इसके कारण आज इस तरह की सुविधा गांव में मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button