रांची में लोकसभा से ठीक पहले सौकड़ो अल्पसंख्यकों ने भाजपा का दामन थामा, मंगलवार को मोहम्मद अनवर अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुआ। मोहम्मद अनवर का स्वागत रांची के विधायक सिपी सिंह ने पट्टा पहना कर किया। अरगोड़ा स्थित संजय सेठ के कार्यालय में सौकड़ो मुस्लिम सहित अन्य समुदायों के लोगों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हो कर भाजपा में शामिल हुआ। यह कार्यक्रम वरूण साहू के द्वारा करवाया गया। इस कार्यक्रम का संचालन जोनी वर्कर,और मो. रब्बानी, ने किया ।शामिल होतें ही मोहम्मद अनवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश दिन-प्रतिदिन प्रगति के पथ पर है। देश में सभी समुदायों को एक समान देखते, उनका हर योजना सभी के लिए बराबर है उन्होंने कहा कि सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हमारे प्रधानमंत्री कुशल नेतृत्व का परचम लहरा रहे हैं। मौके पर मो. रब्बानी, जोनी वर्कर राजा अंसारी, एस्टीया खान, रफीक अंसारी, अब्दुल खान, सेराज खान, समीम अंसारी, खलील खान, साकिब अंसारी, रुस्तम अंसारी,चेतन साहू,कुमार साहू, रविंद्र जायसवाल, पारस, नीमूल, कामाख्या, अजय, अविनाश, संजय संग कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा।
Related Articles
Check Also
Close
-
रेलवे सुरक्षा बल रांची मंडल अपने 37वें स्थापना दिवस पर किया योगSeptember 21, 2021