![सैकड़ों युवाओं थामा आजसू पार्टी का दामन](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/03/13-4.jpg)
रांची:आजसू पार्टी, रांची महानगर सदस्यता अभियान के तहत,
अरगोड़ा मंडल क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा। पार्टी में दामन थामने वालों में मुख्य रूप से मुकेश कुमार ने सैकड़ों युवाओं के साथ आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की मुकेश कुमार के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से उज्जवल महतो, अमित कुमार, रौशन कुमार, अमित उरांव, आदित्य साहू, शिवप्रसाद कुमार, सन्नी कुमार, राहुल कुमार, पुनीत कुमार साहू, शिवकुमार, विकास तिर्की, पूरन कुमार, शंकर कुमार, भीम कुमार, आनंद कुमार, विक्की राम, शहदेव कुमार, आशीष कुमार शामिल हुए। महानगर के सदस्यता अभियान को अरगोड़ा, पुंदाग, कडरू क्षेत्र में सदस्यता अभियान को गति देने में महानगर के सचिव संतोष कुमार साहू ने अहम भूमिका निभाई। पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डाक्टर देवशरण भगत ने कहा पार्टी के पदाधिकारी एवं नए जुड़ने वाले सदस्य जनहित के मुद्दों को लेकर मुखर हों। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश संयोजक सरजीत मिर्धा ने कहा राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं पिछड़ों के 27% आरक्षण देने का काम करे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा ने कहा युवा राजनीति में आगे आएं समाज के समस्याओं को लेकर अपनी जिम्मेवारी निभाएं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डाक्टर देवशरण भगत, अनुसूचित जाति के प्रदेश संयोजक सरजीत मिर्धा,रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, महासचिव रमेश गुप्ता, वरीय उपाध्यक्ष बंटी यादव, उपाध्यक्ष बिरेंद्र प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे।