नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडराजनीति

मैं खुद गांव-गांव जाकर कांग्रेस का सदस्य बनाऊंगा-रामेश्वर उरांव

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने आज लातेहार में पार्टी सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, प्रदेश सदस्यता अभियान प्रभारी आलोक कुमार दूबे, प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव,स्थानीय विधायक रामचन्द्र सिंह,लातेहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुनेश्वर उराँव समेत कई अन्य नेताओं की उपस्थिति में भव्य तरीके से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि पार्टी का मानना है कि समान विचाराधारा वाले व्यक्तियों के साथ आने यह सही समय है। उन्होंने कहा कि यह सच्चाई है कि कांग्रेस भारत को घृणा और भेदभाव के जहर से बचाने का विचार रखने वाली पार्टी है, यह देश की अखंडता, एकता और सदभावना को समृद्ध करने का विचार रखने वाली पार्टी है। यह किसानों, गरीबों और बेरोजगारों के लिए आवाज उठानी पार्टी है। सभी कांग्रेस पार्टी से जुड़े और राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभूता की रक्षा और किसानों के हित को लेकर आवाज बुलंद करते हुए आपसी भाईचारा और सदभावना को मजबूती प्रदान करें। सांप्रदायिक ताकतों और नफरत फैलाने वाली विचारधारा को पराजित करने के लिए कांग्रेस का सदस्य बने। उन्होंने कहा मैं स्वंय गांव जाऊंगा और पांच दस लोगों का फार्म स्वयं भरकर सदस्य बनाने का काम करूंगा, सदस्यता अभियान के माध्यम से हमें जन को जोड़ना है, सभी वर्ग ,सभी संप्रदाय के लोगों को समग्र रूप से कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाना हमारा लक्ष्य है।
सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 135 साल पुरानी पार्टी है और इसकी जड़ें गांव गांव में फैली हुई है, हम चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी इस क्षेत्र में अपना परचम लहराये।उन्होंने कहा मुझे पूरा विश्वास है कि लातेहार में कांग्रेस पार्टी सबसे अधिक सदस्य बनाने का काम करेगी

इस अवसर पर सदस्यता प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस समय इन्हें प्रदेश का नेतृत्व दिया गया था, पार्टी बिखरी हुई थी। चार-चार पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने पार्टी छोड़ दी थी, कार्यकर्त्ता हतोत्साहित हो गये थे,ऐसे में चुनाव पर सिर पर था, डॉ0 रामेश्वर उरांव ने पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए कार्यकर्त्ताओं को संगठित किया और 20 वर्षों में पहली बार एक मजबूत शक्ति के रूप में पार्टी उभरकर सामने आयी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस बार राज्य में 15लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है जिसमें लातेहार जिला कांग्रेस कमिटी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करना है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज भी अगर जीवंत है, तो इसका एक सबसे मजबूत आधार है पार्टी का सदस्यता अभियान। चार वर्षों के लिए पार्टी के सदस्य बनाये जाते है, हमें नये युवाओं औश्र महिलाओं को संगठन से जोड़ना होगा, तभी पार्टी मजबूत होगी।
मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह ने कहा कि जो पार्टी के लिए काम करते हैं हम उनके लिए सदैव तत्पर हैं और उनके सम्मान में कभी कमी नहीं होने देंगे।कांग्रेस में हम सब लोग साथ साथ मिलकर संगठन को आगे बढ़ायेंगे।
सदस्यता अभियान शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता लातेहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने किया। जबकि संचालन सचिदानन्द पाण्डेय ने किया। इस मौके पर आफताब आलम,अजहर जमील,नवीन कुमार गुप्ता,मोतीउर रहमान,प्रमोद सिंह, सुरेन्द्र भारती,सुरेन्द्र पासवान,लाडले खान,रंजीत कुमार राजू,साजन कुमार,अजीत पाल कुजूर,हरिशंकर यादव,कविता देवी,गीता देवी मुख्य. रुप से उपस्थित थे।
सदस्यता अभियान के दौरान समाज के कई प्रमुख लोगों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने अपने हस्ताक्षर से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई ,प्रदेश अध्यक्ष से सदस्यता ग्रहण कर आमजन काफी हर्षित एवं उत्साहित दिखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button