नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंडरांची

रोस्पा टॉवर में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली,प्रशासन मौन

यहां वसूला जाता है मनमर्जी शुल्क

रांची:रांची के रोस्पा टावर के बाहर कुछ लोग पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली कर रहे है। रोस्पा टावर में नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन हैरानीजनक बात यह है कि इन लोगों को आज तक किसी भी अधिकारी ने रोकने तक की कोशिश नहीं की।
नतीजतन यह लोग धड़ल्ले से अवैध वसूली करने में लगे हुए है।

यहां वसूला जाता है मनमर्जी शुल्क

यहां कार से 30 से 40 रुपये और मोटर साइकिल के 10 रुपये वसूले जा रहे है। हालात यह है कि बाइक लगाते ही ये लोग 10 रुपए का टोकन थमा देते हैं,कुछ बोलने पर कहते हैं कि यह हमारा निजी पार्किंग है यहां का रेट हमारे मुताबिक ही है,
जबकि निगम ने दो पहिया के लिए पार्किंग शुल्क 5 रुपए और चार पहिया वाहनों के लिए 20 रुपए निर्धारित किया है,
लेकिन रोस्पा टावर में जबरन अवैध वसूली की जा रही है.
सवाल करने पर युवक आम लोगों से बदतमीजी करते है,और जबरन पैसे की वसूली करते हैं..

बीती रात (शुक्रवार) रोस्पा टावर के पार्किंग में युवक एक शिक्षक से भिड़ गए और जबरन पैसा वसूली करने लगे ,शिक्षक कुणाल भारती ने झारखंड न्यूजरूम से कहा कि नाजायज चलाई जा रही पार्किंग सीधे तौर पर लोगों से ठगी की जा रही है। प्रशासन को उन लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए, जो सड़कों पर सरेआम खड़े होकर वसूली कर रहे है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर किसी भी तरह की पार्किंग नहीं की जा सकती है। यह लोग सड़कों पर ही वाहन खड़े करने के लोगों से पैसे वसूल रहे है। जब पूरे शहर में पार्किंग शुल्क निर्धारित है तो यहां गुंडई क्यों..?
उन्होंने कहा कि इन लोगों को कोई भी पूछने वाला नहीं है। कोई न कोई अधिकारियों के साथ मिलीभगत है, तभी यह वसूली की जा रही है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि इस पर सख्त से सख्त एक्शन लेकर कार्रवाई की जाए।

झारखंड न्यूजरूम ने जब निगम से बात की तो नगर निगम ने पल्ला झाड़ते हुए कहा की रोसपा टावर का निजी पार्किंग है और पार्किंग शुल्क वो खुद निर्धारित कर वसूली करते है,
अब सवाल ये है की ऐसा तमाम जगहों पर गुंडागर्दी क्यों,पार्किंग के नाम पर क्यों वसूला जा रहा है मन चाहा रकम..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button