नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

एक्शन में बसंत सोरेन:सिरमटोली फ्लाईओवर का काम हर हाल में सितंबर तक पूरा करने का दिया निर्देश

रांची : पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन ने सिरमटोली फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों का बुधवार को निरीक्षण किया। मंत्री ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ओर निर्माण कंपनी मेसर्स एल एंड टी लि. को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि सितंबर महीने तक हर हाल में डोरंडा से सिरमटोली फ्लाईओवर का काम पूरा कराएं।

विभागीय मंत्री ने सिरमटोली फ्लाईओवर में दो जगहों पर केबल ब्रिज निर्माण के लिए रेलवे से जो एनओसी लेना है, उस पर अधिकारियों से जानकारी ली। रेलवे के पदाधिकारियों को भी यथाशीध्र इस दिशा में कार्य करने को कहा। मंत्री ने दोपहर में पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। राजधानी में और भी बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर पर भी विचार-विमर्श किया। निरीक्षण में विभागीय सचिव सुनील कुमार सहित विभाग के अभियंता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button