नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंडधनबाद

धनबाद में जंगल राज,दबंगों ने महिला को सरेराह किया अर्द्धनग्न

धनबाद : झारखंड में अब महिलाएं अब सुरक्षित नहीं रही, समाज को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में एक महिला को सरेराह अर्धनग्न किया गया और लोग मूकदर्शक बने रहे।

इतने से दबंगों का मन नहीं माना तो उन्होंने उसे वस्त्रविहीन करने का प्रयास किया

वही जब महिला फरियाद लेकर बैंक मोड़ थाना पहुंची, तो सुरक्षा की कमान संभाल रहे पुलिस वालों ने भी उसे बरगला कर भगा दिया। जिसके बाद महिला ने मीडिया को बताया कि कुछ दबंग लोग बैंक मोड़ थाने से चंद कदम की दूरी पर उसके साथ मारपीट किया तथा उसके कपड़े फाड़ दिए। इतने से दबंगों का मन नहीं माना तो उन्होंने उसे वस्त्रविहीन करने का प्रयास किया। जिसके बाद महिला द्वारा शोरगुल मचाया गया, तो दबंग भाग खड़े हुए।

वहीं महिला की माने तो जब वह बैंक मोड़ थाना में शिकायत करने पहुंची तो उसने देखा कि आरोपी थाने से सुरक्षित बाहर जा रहे हैं। जिसके बाद महिला रोने लगी। महिला ने रोते हुए मीडिया को बताया कि अगर पुलिस प्रशासन ही अबलाओ की बात नहीं सुनेगा, तो फिर ऐसे दबंग प्रतिदिन समाज मे अमानवीय हरकत को अंजाम देते रहेंगे। जिससे लोगों का न्याय पर से विश्वास उठ जाएगा।

अब देखना यह है कि महिला की शिकायत पर बैंक मोड़ थाना संज्ञान लेती है या फिर दबंग खुलेआम अपनी कारस्तानीयों को अंजाम देते रहेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button