नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंडरांची

दुमका में पत्थर माफियाओं ने डीटीओ और सीओ के वाहन पर किया पथराव, पुलिसकर्मियों को भी पीटा

दुमका: बेलगाम पत्थर माफियाओं की करतूत सामने आई है। पत्थर लदे वाहनों की जांच के लिए गुरुवार को शिकारीपाड़ा गए डीटीओ शैलेंद्र कुमार रजक और सीओ राजू कमल की गाड़ियों पर पत्थर माफियाओं ने पथराव कर दिया। इससे डीटीओ और सीओ की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, पथराव कर रहे लोगों को रोकने के प्रयास में दो पुलिस जवानों की पिटाई कर दी गई। इससे वो जख्मी हो गए। घटनास्थल पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस बल ने दोनों पुलिस जवानों को अस्पताल पहुंचाया। दरअसल, वाहनों की जांच करने के लिए डीटीओ और सीओ शिकारीपाड़ा के पिनरगढ़िया पहुंचे थे। वहां पत्थर लदे वाहनों की जांच करने लगे। इसी दौरान पत्थर माफियाओं के उकसाने पर काफी संख्या में स्थानीय लोग वहां जमा हो गए और हो हल्ला शुरू कर दिया

पुलिसकर्मियों ने जब हंगामा कर रहे युवकों को रोकना चाहा तो उन्होंने दो पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी और पथराव शुरू कर दिया

डीटीओ और सीओ के साथ गए पुलिसकर्मियों ने जब हंगामा कर रहे युवकों को रोकना चाहा तो उन्होंने दो पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी और पथराव शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी शिकारीपाड़ा थाना पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं, एसडीओ महेश्वर महतो ने बताया कि अवैध ट्रकों की जांच करने के दौरान असामाजिक तत्वों ने वाहनों पर पथराव किया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button