रांची:चौरी में गुरुवार को अपराधियों ने युवक अजय मुंडा की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी।पेट में चाकू गोदने का भी निशान मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।शव को कांके पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। अजय मुंडा एदलहातु का रहने वाला है। उसकी हत्या घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर की गई है। अजय सोमवार की रात अपने घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। घरवालों ने सुबह में अजय को खोजा शुरु किया तो पता चला कि उसका शव नदी के समीप पड़ा हुआ है। पुलिस अजय के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाल रही है। कुछ इलाकों में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे जमीन का विवाद हो सकता है। जांच के बाद इस बात का खुलासा हो पाएगा कि अजय की हत्या क्यों हुई है।
Related Articles
Check Also
Close