![आर्थिक तंगी झेल रहे किन्नर समाज को इंदरजीत सिंह टीम ने मदद पहुंचाई](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/05/4-13.jpg)
रांची: इंदरजीत सिंह एवं टीम लगातार 26 दिनों से लोगो की सेवा में लगी हुई है। इस कोरोना काल मे सभी की आर्थिक स्तिथि खराब हो गयी है।ऐसे में किन्नर समाज की मददत के लिए
प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह एवं टीम ने सभी के लिए राशन एवं जरूरी सामान उपलब्ध कराई
एन.एस.यू.आई आगे आयी है। प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह एवं टीम ने सभी के लिए राशन एवं जरूरी सामान उपलब्ध कराई। विदित हो कि एन.एस.यू.आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन जी के आहवान पर लड़ेंगे और जीतेंगे मुहिम के तहत झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में एन.एस.यू.आई के द्वारा लगातार लोगो की मदद कर ये अभियान चलाया जा रहा।
जब तक लॉक डाउन जारी रहेगा यह अभियान भी जारी रहेगा
लगातार एन.एस.यू.आई के साथी भोजन, राशन, ब्लड, वेंटीलेटर, जरूरी दवाईयां, मास्क, सेनेटाइजर आदि जरूरतमंदों तक पहुचाने का कार्य कर रहे है। जब तक लॉक डाउन जारी रहेगा यह अभियान भी जारी रहेगा। राहत दल में प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदनां, आकाश कुमार, अमन यादव, प्रणव सिंह, नंदिनी गुप्ता, युवराज सिंह, विजय आनंद, राहुल महतो, शैनतानु यादव, अभिजीत बाउरी आदि की अहम भूमिका है।