नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

52 सीटों पर चुनाव में पिछड़ने के बाद इंडी गठबंधन बदहवास : प्रतुल शाहदेव

भ्रष्टाचार पर झूठा लेक्चर देने से पहले याद रखें इनके पूर्ववर्ती सरकार के नंबर वन और नंबर दो जेल में बंद है

रांची:भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद इंडी गठबंधन बदहवास है।प्रतुल ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के नंबर वन और नंबर 2 पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम दोनों जेल में बंद है। हेमंत सोरेन पर आदिवासी की जमीन हड़पने का आरोप लगा है और आलमगीर आलम पर 3000 करोड रुपए के टेंडर कमीशन घोटाले का आरोप लगा है। प्रतुल ने कहा हेमंत सोरेन पार्ट वन में 70,000 करोड़ के घपले घोटाले का आरोप लगा था। हेमंत सोरेन पार्ट 2 सरकार में भी घोटाला संस्थागत रूप ले चुका है।

प्रतुल ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा लोकसभा चुनाव के परिणाम से बदहवास हो गई है। 52 सीटों पर एनडीए गठबंधन आगे था और कभी 48 सीटों पर काबिज सत्ताधारी गठबंधन सिर्फ 29 सीटों पर सिमट गया है। वह भी तब जब इन्होंने चुनाव पूर्णता स्थानीय मुद्दों पर लड़ा था।

प्रतुल ने कहा कि भ्रष्टाचार का इस राज्य सरकार में ये आलम है कि जिस शाख पर देखें भ्रष्टाचारी ही बैठा है।कई पूर्व आईएएस और बड़े अधिकारी जो सरकार के चहते हुआ करते थे, वह जेल में बंद है। प्रतुल ने कहा कि इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यह सरकार अब अपनी राजनीतिक मृत्यु शैय्या पर ऐसे बड़े-बड़े घोषणा कर रही है जिसका डीपीआर भी बनना संभव नहीं है। मूर्त रूप तो लेने की बात बहुत दूर की कौड़ी हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button