नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

“आई.एन.डी.आई.ए” एलायंस का मतलब परिवारवाद, वंशवाद,भ्रष्टाचार:बाबूलाल मरांडी

20लाख करोड़ के घोटाले में अपनी हिस्सेदारी बताने केलिए बैठक में शामिल हुए हेमंत सोरेन

 

रांची:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज यूपीए गठबंधन के नए अवतार पर कड़ा प्रहार किया।

कहा कि सत्य और असत्य की लड़ाई युगों युगों से चलती आ रही है। इसलिए देश के निर्माण और विकास केलिए कार्य कर रही शक्ति के खिलाफ विघटन कारी तत्वों का एकजुट होना स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान बचाने के नाम पर एकजुट होने का दंभ भरने वाली शक्तियों ने सैकड़ों बार भारत के लोकतंत्र और संविधान को अपमानित किया है।

उन्होंने कहा कि लगभग एक दशक से देश की सत्ता से बाहर ये दल आज अपने अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। परिवार केन्द्रित राजनीति को बचाना और भ्रष्टाचार को छुपाना इनका एकमात्र उद्देश्य है। जनता की सेवा से इनका कोई रिश्ता नाता नहीं है।

श्री मरांडी ने कहा कि इसके पूर्व भी कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और पिछले लोकसभा चुनाव में इन दलों ने एकजुटता का नाटक जनता को दिखा दिया है लेकिन जनता इनपर भरोसा करना छोड़ चुकी है।

उन्होंने कहा कि एक कंपनी ब्लैकलिस्टेड होने पर भ्रष्टाचारी कंपनी का रजिस्ट्रेशन दूसरे नाम से करा लेता है। ताकि नाम बदलकर जनता को धोखा दिया जा सके। लेकिन जनता अब समझदार हो चुकी है। जनता देखती है कि नए ब्रांड के मालिक और पार्टनर कौन है।

उन्होंने कहा इंडिया एलायंस की नई जमात में वही हैं जिन्होंने देश को लुटा है,धर्म , संप्रदाय जाति के नाम पर बांटा है।
कहा कि 20लाख करोड़ का घोटाला इसी गठबंधन के नाम दर्ज है। आज इसकी सघन जांच एजेंसियों के द्वारा की जा रही है।
कहा कि ये लोग लाख एक दूसरे के हाथ पकड़ लें लेकिन भ्रष्टाचार की कारवाई में इनका बचना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी की व्यग्रता भी यही है। 20लाख करोड़ के भ्रष्टाचार में अपनी हिस्सेदारी इन्होंने आज बैठक में जरूर बताई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button