नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

इंडी गठबंधन दिशाहीन,एनडीए के पास प्रगति को गति देने का‌ संकल्प: सुदेश महतो

गिरिडीह समेत राज्य की सभी 14 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने की है तैयारी

रांची:आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि इस बार का आम चुनाव कई मायने में अहम है। प्रगति को गति देने के साथ एक सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए एनडीए प्रतिबद्ध है, तो दूसरी तरफ नेतृत्व विहीन इंडी गठबंधन नकारात्मकता फैलाने में जुटा है।

उक्त बातें पर्व उपमुख्यमंत्री सह पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत तेलो, बाजार टांड में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दौरान केंद्रीय महासचिव प्रो.रवि शंकर मौर्य के नेतृत्व में क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी लखन लाल महतो ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सुदेश महतो की उपस्थिति में आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि यह चुनाव देश के नेतृत्व करने वाले को चुनने के लिए भी है। अब तक दो चरणों में हुए मतदान में जो संकेत मिल रहे हैं उससे जनता ने नरेंद्र मोदी जी के संकल्प और मंत्र- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर भरोसा किया है।

उन्होंने कहा कि गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में एनडीए की बड़ी जीत के साथ यहां की जनाकांक्षाओं को पूरे करने के लिए हम सभी को मिलकर अपनी जिम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करनी है। झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो और कांग्रेस की विदाई यही लोकसभा चुनाव में तय हो जाएगी। आजसू ने गिरिडीह के विकास को अपना लक्ष्य‌ माना है और झामुमो-कांग्रेस वालों का काम है पहले अपना अपना घर भरना। अब जनता इनके छलावे में आने वाली नहीं है।

इस मौके पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लखन लाल महतो ने कहा कि सुदेश महतो के विचार, सोच व आजसू पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आज पार्टी में शामिल हो रहा हूँ। पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जायेगी उसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे और पार्टी के नीति सिद्धान्तों को जन जन तक पहुचाएंगे।

इस अवसर पर आजसू बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष डोमेन सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष उमाकांत रजक, महासचिव लंबोदर महतो, यशोदा देवी, मुकुंद चंद्र मेहता, अजय सिंह, संतोष महतो (तोपचांची), कसीनाथ सिंह, सचिव संतोष महतो, नवीन महतो, हलधर महतो, जयलाल उर्फ जेली महतो, रिंकी देवी उप प्रमुख चंद्रपुरा इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

* सदस्यता ग्रहण
लखन लाल महतो की अगुवाई में नेपाल महतो, सीमा देवी, सुमित्रा देवी, बुद्धिनाथ महतो, ताराचंद महतो, सविता देवी, सुरेश महतो, निखिल कुमार, अनिता देवी, पूनम देवी, दिलीप कुमार, राजेन्द्र महतो और परसबनी पंचायत से नमिता देवी, गीता देवी, लाखिया देवी, दिलीप सिंह, इंद्रलाल सिंह, चितनारायन सिंह, ज्ञानती देवी, गीता देवी, आशा देवी, राजेन्द्र, राजेश, बुद्धिनाथ, ताराचंद, दिलीप, बिंदेश्वर समेत सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button