नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडराजनीति

IPS एम वी राव हुए सेवानिवृत्त,जैप में दी गई विदाई

जैप 1 में आयोजित कार्यक्रम में झारखण्ड पुलिस के डीजीपी सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद।

8 प्लाटून की दी गई आईपीएस एम वी राव को सलामी।आज सेवानिवृत्त हो गए डीजी एमवी राव

रांची:झारखंड के प्रभारी डीजीपी रहे और वर्तमान में अग्निशमन तथा गृह रक्षा वाहिनी के डीजी एमवी राव आज सेवानिवृत्त हो गए। उनकी विदाई पर जैप वन परिसर में गुरुवार को समारोह का आयोजन किया गया ।15 मार्च 2020 को उन्हें झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया गया था। उन्होंने इस पद पर 11 माह का कार्यकाल पूरा किया। 12 फरवरी 2021 को उन्होंने नए डीजीपी नीरज सिन्हा को डीजीपी का पदभार दे दिया था। इसके बाद से ही वे गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन के डीजी के पद पर पदस्थापित थे।

झारखंड कैडर के 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी एमवी राव की गिनती तेज-तर्रार अधिकारियों में की जाती रही है। वे पूर्व में दो बार रांची के एसएसपी, एसपी गुमला, एसपी हजारीबाग भी रह चुके हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में दो बार आइजी बोकारो के आइजी, सीआइडी के एडीजी, पुलिस आधुनिकीकरण कैंप नई दिल्ली में विशेष कार्य पदाधिकारी भी रह चुके हैं। वहां से लौटने के बाद उनका पदस्थापन डीजी होमगार्ड सह अग्निशमन के डीजी के पद पर किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button