नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

मुख्यमंत्री से मिले इरफान अंसारी कहा,भगवान राम और उनके परम भक्त हनुमान का हुआ मिलन

आज मेरा सपना पूरा हुआ। जल्द मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आएंगे और भव्य कार्यक्रम के तहत फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे

रांची:सरकार गिराने के मामले के लंबे खीच तान के बाद ,आज जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की मुख्यमंत्री से मिलने पर इरफान ने कहा की मुख्यमंत्री राज्य हित में अच्छा काम कर रहे हैं और आज भगवान राम जी और हनुमान जी की मिलन हुआ है। भाजपा की साज़िश हर स्तर पर नाकाम हुई है।मौके पर इरफान ने कहा की 10 दिनों के भीतर दोनों ORB, जामताड़ा के बोदमा फ्लाईओवर और जामताड़ा फ्लाईओवर का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा भव्य समारोह में उद्घाटन किया जायेगा। इरफान ने कहा की झारखंड में भाजपा द्वारा रची गई साज़िश के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी के बीच दोस्ती और मजबूत हुई है।इरफान ने कहा की जामताड़ा वासियों के लिए यह फ्लाईओवर जीवनदान साबित होगा और फ्लाईओवर बनने से लोग राहत की सांस लेंगे। मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि चुनाव जीतने से पहले ही मैंने वादा किया था कि जामताड़ा वासियों को जाम से निजात दिलाऊंगा और उन्हें, हो रही परेशानियों जल्द राहत मिलेगी। मेरा वह सपना आज पूरा हुआ। जल्द मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आएंगे और भव्य कार्यक्रम के तहत फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे।बता दें कि तीनों फ्लाईओवर जंक्शन पूर्व सांसद विश्व गुरु शिबू सोरेन जी सांसद फुरकान अंसारी जी ने कराया था। इस संबंध में आज उनसे मिलकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने उन्हें आमंत्रित किया ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का समय मिल गया है। 10 दिनों के अंदर वह आएंगे और दोनों फ्लाईओवर का उद्घाटन किया जाएगा।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मेरी काम ही प्राथमिकता है और उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button