नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

देश के सैनिकों का सम्मान करना हमारे लिए बहुत ही गौरव का पल है :भाजपा

रांची:भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के द्वारा रिटायर्ड फौजियों और उनके परिवारों के सम्मान का कार्यक्रम युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में टैगोर हिल मोराबादी में आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में फौजियों को शॉल, बुके ,माला भारत माता की चित्र, अंग वस्त्र और दीप प्रज्वलित कर सम्मानित किया गया ।इस कार्यक्रम में भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा देश के ऐसे वीर सपूतों पर देश के हर नागरिक को नाज है।

फौजियों का सम्मान करना हर भारतीय के लिए एक गौरव का पल है

और ऐसे फौजियों का सम्मान करना हर भारतीय के लिए एक गौरव का पल है ।भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा पूरे देश में ऐसे फौजियों का सम्मान करने का निर्णय लिया गया है ।जैसा कि आपने देखा होगा कि भारत के वीर सपूतों ने चीन को पीछे धकेलने का काम किया यह हर भारतीय के लिए बड़ा ही गौरव का विषय है ।

इसी पल को जश्न के रूप में मनाते हुए और सैनिकों के साहस पराक्रम को सम्मान देने के लिए युवा मोर्चा के द्वारा सैनिकों के सम्मान का कार्यक्रम किया जा रहा है ।इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ,भाजपा रांची महानगर महामंत्री वरुण साहू, बलराम सिंह, संजय महतो, टुनटुन यादव, आनंद पांडे ,राहुल सिन्हा चंकी, पियूष विजयवर्गीय, ऋषभ कक्कड़ ,आशीष अग्रवाल , धर्मेंद्र शुक्ला,तुषार अरव, अक्षय पल्लव ,पीयूष सचिन आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button