नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडदेश-विदेशसेहत

भारत से अमेरिका तक योग दिवस की धूम, ITBP जवानों ने 18000 फिट की ऊंचाई पर किया योगाभ्यास

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर में करीब 3000 लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया।

International Yoga Day भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख में गलवान घाटी और चीन बॉर्डर के पास पैंगोंग त्सो झील के किनारे योगाभ्यास किया। वहीं न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर में करीब 3000 लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया।

नई दिल्ली। आज सांतवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (international yoga day) है। इस दिन भारत समेत पूरे दुविश्व में लोग योगाभ्यास कर रहे हैं। भारत से लेकर अमेरिका तक योग दिवस की धूम देखने को मिल रही है। देश भर में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर में योग किया। उन्होंने कहा कि योग दुनिया के लोगों की सेहत का एक मेड इन इंडिया नायाब गिफ्ट है। इसने दुनिया की सेहत और सलामती को बहुत मजबूती दी है। कोरोना काल में जहां एक तरफ मेडिसिन ने काम किया तो दूसरी तरफ मेडिटेशन ने भी काम किया हैं। इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button