नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीशिक्षा

JAC ने जारी किया 10वीं और 12वीं का एडमिट कार्ड

स्कूल के प्राचार्य www.jac.jharkhand.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बच्चों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का अधिकार नहीं दिया गया है।

रांची:12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 6 अप्रैल से शुरू हो रही है। इस बार परीक्षा में पिछली बार से 1.52 लाख अधिक बच्चे शामिल होंगे। इसमें 10वीं के 4 लाख 40 हजार और 12वीं के 3 लाख 35 हजार बच्चे शामिल होंगे। पिछली बार यह संख्या 3.83 लाख और 2.40 लाख थी।

कैसे डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
JAC की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, एडमिट कार्ड को केवल स्कूल के प्रिंसिपल ही डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें पहले से ही JAC की तरफ से आईडी और पासवर्ड दिया गया है। इसकी मदद से लॉग इन कर वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद वे इस पर साइन मुहर लगाने के बाद बच्चों को उपलब्ध कराएंगे। प्राचार्य चाहें तो एक बार में अपने स्कूल के सभी बच्चों का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और अगर चाहें तो एक-एक कर के भी डाउनलोड कर सकते हैं।

4 मई से शुरू होगी बोर्ड की मुख्य परीक्षा
मैट्रिक-इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी। ये दो सिटिंग (पाली) में होंगी, जो 21 मई तक चलेंगी। पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी में इंटरमीडिएट की। कोरोना संक्रमण और बच्चों की पढ़ाई पर असर को देखते हुए सिलेबस में कटौती की जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button