नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांची

अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में होगा झारखंड विधानसभा चुनाव

10 सितंबर के बाद चुनाव आयोग कभी भी कर सकता है घोषणा

रांची:झारखंड विधानसभा चुनाव अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में होगा। 10 सितंबर के बाद कभी भी चुनाव की तिथियों की घोषणा हो सकती है। इसके साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य निर्वाचन कार्यालय को यह संकेत दे दिया है कि हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के साथ ही झारखंड विधानसभा का भी चुनाव कराया जाएगा।

हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर, जबकि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 27 नवंबर को समाप्त हो रहा है। हालांकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी तक है, फिर भी इस बार चुनाव साथ कराने की प्रबल संभावना है। वर्ष 2019 में हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव साथ- साथ हुए थे, मगर झारखंड विधानसभा चुनाव अलग हुआ था। राज्य निर्वाचन कार्यालय इन तीनों राज्यों के समानांतर ही झारखंड में भी चुनाव की तैयारियों में जुट गया है।

मतदान से 45 दिन पहले होती है घोषणा

मतदान से कम से कम 45 दिन पहले चुनाव की घोषणा करने का नियम है। चूंकि हरियाणा में 31 अक्टूबर तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर लेना है,
ऐसे में 45 दिन का समय देने के लिए
10 सितंबर से 15 सितंबर तक का समय उपयुक्त होगा।
रिप्रजेंटेंशन ऑफ पीपुल्स एक्ट के मुताबिक भारत निर्वाचन आयोग नियत समय के छह महीने के अंदर कभी भी चुनाव करा सकता है। इस संदर्भ में राज्य सरकार कोई अड़चन नहीं डाल सकती है। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी को समाप्त होगा, ऐसे में 5 जुलाई से लेकर 5 जनवरी के बीच चुनाव कराने पर राज्य सरकार आपत्ति नहीं कर सकती।
हम विधानसभा चुनाव के लिए तैयार : सीईओ
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक काम हो रहा है। हम विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हैं। प्रशिक्षण का काम शुरू हो चुका है। पिछले विधानसभा चुनाव में अक्टूबर में वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन हुआ था, इस बार यह अगस्त में ही पूरा हो जाएगा। ऐसे में हम काफी आगे चल रहे हैं। वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन के बाद चुनाव के बचे अन्य काम भी पूरे कर लिए जाएंगे।
2019 में 6 नवंबर को जारी हुई थी चुनाव की अधिसूचना: 2019 में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 6 नवंबर को जारी हुई थी। कुल पांच चरणों में चुनाव हुआ था। 30 नवंबर, 7 दिसंबर, 12 दिसंबर, 16 दिसंबर और 20 दिसंबर को मतदान हुआ था। 23 दिसंबर को मतगणना हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button