नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडराजनीति

झारखंड को लुटेरों और भ्रष्टाचारियों से बचाना है

रांची:झारखंड बचाओ अभियान को लेकर रांची प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता में कहा है कि राज्य बनने के बाद आज भी झारखंडीयो की स्थिति बद से बत्तर है।
अब चिंतन मंथन की आवश्यकता है। आज की नई पीढ़ी को अपने इतिहास के संस्मरण और संरक्षण के बारे में आवश्यक चिंता करने का दायित्व है। उन्होंने बताया कि हमारी पारंपरिक व्यवस्था पर आधारित कानून व्यवस्था का सवाल है सविंधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों का है। झारखंड को लुटेरों से बचाना है। झारखंड को भष्ट शासन से मुक्त करना है झारखंडी जनता की आशाओं और आकांक्षाओ के अनुरूप प्रगतिशील झारखंड का नवनिर्माण किया जा सकता है।

14,15 और 16 अप्रैल 2021 को राँची में झारखंड वैचारिक सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया

इन्हीं उद्देश्यों को लेकर आगामी 14,15 और 16 अप्रैल 2021 को राँची में झारखंड वैचारिक सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। यह आयोजन झारखंड के रहने वाले आदिवासी एंव अन्य मूल निवासियों के साथ मिल कर किया जाएगा। प्रेस वार्ता को झारखंड बचाओ अभियान के नरेश मुर्मू, प्रभाकर तिर्की, पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमचंद मुर्मू, सुशील बारला एवं रतन तिर्की ने संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button