गुमला: अनुमंडल मुख्यालय स्थित पावरग्रिड के पास आज सुबह सुबह तोरपा विधायक कोचे मुंडा के एक नजदीकी रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
प्रतिदिन की तरह सुबह सुबह घुमने निकला हुआ था तभी एक निर्जन स्थान में उसे गोली मार दी गई
मिल रही जानकारी के अनुसार मृतक संतोष मुंडा प्रतिदिन सुबह की सैर में पावरग्रिड की तरफ जाया करता था। आज सुबह भी मृतक प्रतिदिन की तरह सुबह सुबह घुमने निकला हुआ था तभी एक निर्जन स्थान में उसे गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद मृतक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि सुनसान स्थान होने के कारण अपराधियों के संबंध में किसी को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
उल्लेखनीय है कि मृतक विधायक कोचे मुंडा का साला था और काफी मिलनसार व सरल स्वभाव का युवक था। मुख्यालय में हुए इस हत्याकांड से पूरा इलाका स्तब्ध होकर रह गया है जबकि सूचना मिलते ही अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी, आरक्षी निरीक्षक बैजू उराँव, थाना प्रभारी अनिल लिंडा सहित पुलिस दल घटनास्थल पहुंच गई है और शव को अपने कब्जे करते हुए मामले की तहकीकात में जुट गई है।