नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

झारखंड मुस्लिम यूथ लीग प्रदेश कमिटी का हुआ चुनाव

रांची: आईयूएमएल तथा एमवायएल के राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में covid–19 के दिशा निर्देशों के अनुसार वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से मीटिंग बुला कर झारखंड मुस्लिम यूथ लीग प्रदेश कमिटी घोषित।
इरफ़ान ख़ान दोबारा प्रदेश अध्यक्ष चुने गए, वहीं आजम ख़ान महासचिव, इरशाद आलम कोषाध्यक्ष चुने गए!

इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों का चयन इस प्रकार हुवा

डॉ. सिबतैन अब्दुल्ला (रामगढ़) जुनैद आलम मुहम्मद (धनबाद), मो शाहनवाज (रांची), नवाब चिश्ती (रांची), मुदस्सिर इमाम (रांची), प्रदेश उपाध्यक्ष तथा मेहताब आलम (गिरिडीह), मसूद आलम (रांची) अफजल खान (गढ़वा) मुहम्मद शादाब (रांची), महबूब खान (पलामू) सचिव घोषित किए गए।

मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय ऑर्गनाइजिंग सचिव तथा सांसद ईटी मुहम्मद बशीर ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। सांसद – नवाज गनी, IUML राष्ट्रीय सचिव अंव झारखंड इंचार्ज खुर्रम अनीस उमर, झारखंड मुस्लिम लीग के प्रदेशअध्यक्ष अशरफ हुसैन और यूपी मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मतीन खान ने वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से संबोधन किया। मुस्लिम यूथ लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अंसारी की अध्यक्षता में मुस्लिम यूथ लीग के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट वीके फैसल बाबू ने MYL झारखंड प्रदेश कमिटी की घोषणा की। MYL के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार MYL प्रदेश अध्यक्ष सज्जाद हुसैन अख्तर, MYL कार्यकारी सदस्य शिबू मीरान और एमएसएफ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शाहबाज खान ने मीटिंग में अपने अपने सुझाव दिए तथा नई कमिटी को शुभकामना दी।

MYL के नवनियुक्त महासचिव आजम खान ने आखिर में धन्यवाद दिया। झारखंड में मुस्लिम यूथ लीग की सदस्यता जल्द पूरी कर ली जाएगी, जिन जिलों में फिलहाल कमिटी नहीं हैं वहां कमिटी गठित करने पे जोर दिया गया फिर राज्य स्तर पर दो दिवसीय अध्ययन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अंसारी और महासचिव Adv. फैजल बाबू ने कहा के कमिटी द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की भागीदारी के साथ प्रत्येक चरण में समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। जनता के मुद्दों को उठाया जाएगा और संघर्ष का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय नेतृत्व को लगातार प्रशिक्षण दिया जाएगा। MYL के राष्ट्रीय नेताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड में बहुत कम किया गया है शिक्षा के लिए पूरे राज्य में 10 से ज्यादा संस्थान बनाए गए हैं इस दिशा में कमिटी और मजबूती से हस्तक्षेप करेगी राज्य में 200 से ज्यादा हैंडपंप (चापानल) तथा झारखंड राज्य में घटित मॉब लांचिंग के पीड़ितों के इंसाफ के लिए मुहिम तेज किया जाएगा। MYL झारखंड के नेतृत्व में आने वाले विधान सभा सत्र में राज्य में मॉब लिंचिंग के लिए कानून बनवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। Covid 19 के दिशा निर्देशों के मद्देनजर वर्चुअल मीटिंग में राज्य से सकड़ो युवाओं ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button