![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210929-WA0030.jpg)
रांची:झारखंड विधान सभा सचिवालय के पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति द्वारा अध्ययन यात्रा कार्यक्रम के तहत् आज झिरी ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया गया।नगर आयुक्त मुकेश कुमार के द्वारा बताया गया की गेल(GAIL) इंडिया लिमिटेड और रांची नगर निगम के बीच कचरा से कंप्रेस्ड बायोगैस के उत्पादन के लिए प्लांट के निर्माण को लेकर MoU (Memorandum of Understanding) साइन किया जा चुका है। समिति के सदस्यों के द्वारा जल्द से जल्द गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा कूड़ा निस्तारण की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने निदेेश दिया कि प्लांट अधिष्ठापित होने तक नियमित रूप से क्षेत्र के अंदर और आस-पास ब्लीचिंग का छिड़काव और साफ सफाई किया जाए ताकि आस पास रहने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।मौके पर विधान सभा समिति के सदस्य सह मननीय विधायक बंधु तिर्की, राजेश कच्छप, ममता देवी, सविता देवी, जिगा मुंडा के साथ निगम के पदाधिकारी उप नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन, अन्य अधिकारी एवं नगर प्रबंधक उपस्थित थे।