नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंड

जेएमएम और कांग्रेस झारखंड के साथ-साथ देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है: नरेंद्र मोदी

प्रदेश के विकास में JMM-कांग्रेस-RJD सबसे बड़ी बाधा

हजारीबाग:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 2 अक्टूबर को झारखंड के हजारीबाग में महात्मा गांधी की जयंती पर ‘प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान’ (PMJUGA) का उद्घाटन किया। इस याेजना के तहत देश के 63,000 से अधिक जनजातीय गांवों के समग्र विकास के लिए काम किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य जनजातीय समुदायों को मुख्यधारा में लाकर उन्हें सशक्त बनाना है।

परिवर्तन रैली में अपने संबोधन की शुरुआत पीएम ने जय जौहार से की। पीएम ने कहा कि झारखंड के विकास में कांग्रेस, जेएमएम और राजद का गठबंधन सबसे बड़ी बाधा है। राज्य का विकास तभी होगा जब ये सत्ता से हटेंगे।

रोटी-बेटी-माटी को बचाने की लड़ाई है

पीएम ने कहा कि झारखंड की लड़ाई सत्ता पाने की लड़ाई की नहीं है। ये रोटी-बेटी-माटी को बचाने की लड़ाई है। जेएमएम और कांग्रेस झारखंड के साथ-साथ देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है।

कांग्रेस ने एक परिवार को पहचान दिलाने के लिए आदिवासियों की पहचान मिटा दी। सारी योजनाएं, सारी सड़कें एक ही परिवार के नाम पर है। ऐसी सोच ने देश का बहुत नुकसान किया। बीजेपी वो पार्टी है,जिसने झारखंड का सपना देखा भी और उसे पूरा भी किया।

पीएम मोदी ने की ग्रामीण आभा परियोजना का शुभारंभ

पीएम मोदी ने इस मौके पर जय जोहार के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। पीएम मोदी ने कहा कि आज गांधी जयंती है। मुझे इस बात की खुशी है कि आज इस पर मौके पर धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना की शुरुआत हो रही है। आज मुझे एक बार फिर झारखंड की विकास यात्रा में सहभागी बनने का सौभाग्य मिल रहा है। कुछ ही दिन पहले मैं जमशेदपुर आया था। जमशेदपुर से मैंने झारखंड के लिए सैंकडों विकास योजनाओं का शुभारंभ किया था। झारखंड के हजारों लोगों को पीएम आवास योजना के तहत पक्का घर मिला था।

80 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

पीएम मोदी ने कहा कि आज झारखंड से 80 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास हुआ है। यह परियोजनाएं, झारखंड के आदिवासी समुदाय के लोगों के उत्थान से जुड़ी है। यह भारत सरकार द्वारा देश के आदिवासी समुदाय को मिल रही प्राथमिकता का प्रमाण है। मैं सभी झारखंडवासियों और देशवासियों को इन विकास कार्यों के लिए धन्यवाद देता हूं।

5 करोड़ से ज्यादा आदिवासियों का होगा विकास

PMJUGA का उद्देश्य 5 करोड़ से अधिक आदिवासियों को लाभान्वित करना है। इस योजना के तहत 20 लाख घर, 25,000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों और पुलों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, स्वच्छ पेयजल, गैस और बिजली जैसी आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस योजना के लिए 79,156 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इसका फोकस जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ कृषि और बागवानी को बढ़ावा देना है, ताकि इन समुदायों की आय में सुधार हो सके।

33 जनजातीय समूहों के प्रतिनिधियों से संवाद

 

प्रधानमंत्री मोदी ने हजारीबाग के विनोबा भावे यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान देशभर के 33 जनजातीय समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उनका संवाद इस अभियान की महत्ता और इस योजना से जनजातीय समुदायों के भविष्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव पर केंद्रित था। यह अभियान जनजातीय जीवन के हर पहलू को बेहतर बनाने का प्रयास है।

परिर्वतन यात्रा का समापन

इस दौरे के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री ने हजारीबाग के गांधी मैदान में बीजेपी की ‘परिर्वतन यात्रा’ की समापन रैली को संबोधित किया। यह यात्रा 76 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी और इसका उद्देश्य झारखंड में राजनीतिक बदलाव लाना है। इस मौके पर मोदी ने राज्य के विकास और जनजातीय सशक्तिकरण पर जोर दिया। (BJP

हजारीबाग में चौथी बार नई योजना की शुरुआत

 

हजारीबाग का यह दौरा मोदी के लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह चौथी बार है जब उन्होंने यहां से कोई प्रमुख राष्ट्रीय योजना शुरू की है। इससे पहले उन्होंने आयुष्मान भारत योजना (2018), किसान मानधन योजना (2019), और विकसित भारत संकल्प यात्रा (2023) का उद्घाटन भी झारखंड से किया था।
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। झारखंड में जनजातीय आबादी की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए यह अभियान राज्य में बीजेपी की स्थिति को और मजबूत कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button